Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • मार्च महीने में उपभोक्ताओं को मिलेगी बिजली बिलों में छूट
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मार्च महीने में उपभोक्ताओं को मिलेगी बिजली बिलों में छूट

RNS INDIA NEWS 04/03/2025
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। ऊर्जा निगम ने मार्च महीने के लिए बिजली बिलों में उपभोक्ताओं को भारी छूट दी है। फ्यूल एंड पावर पर्चेज कॉस्ट एडजेस्टमेंट मद में 35 पैसे से लेकर 137 पैसे प्रति यूनिट तक की रिबेट दी गई है। मार्च महीने में 137 करोड़ की छूट का लाभ बिजली उपभोक्ताओं को मिलेगा।
ऊर्जा निगम की ओर से बिजली बिलों में फ्यूल एंड पावर पर्चेज कॉस्ट एडजेस्टमेंट मद का हर महीने ऐलान किया जाता है। पिछले कुछ महीने से ऊर्जा निगम बिजली उपभोक्ताओं को रिबेट दे रहा है। बिजली खरीद की नियामक आयोग की ओर से तय औसत रेट से कम पर बिजली खरीद से होने वाली बचत को जनता में रिबेट के रूप में लाभ दिया जाता है। औसत रेट से अधिक पर बिजली खरीदने पर जनता से सरचार्ज वसूला जाता है। वर्ष 2024-25 के लिये अनुमोदित बिजली खरीद लागत के सापेक्ष जनवरी 2025 की बिजली खरीद में बचत हुई। इस बचत को उपभोक्ताओं को मार्च महीने में 137 करोड़ की रिबेट के रूप में लौटाया जा रहा है। इससे पहले ऊर्जा निगम जुलाई 2024 से दिसम्बर 2024 के बीच 427 करोड़ एफपीपीसीए मद में वापस करने के आदेश कर चुका है।

श्रेणीवार बिजली बिलों में छूट
घरेलू श्रेणी में बिजली बिलों में 35 पैसे से 95 पैसे प्रति यूनिट तक की रिबेट मिलेगी। कमर्शियल श्रेणी में 137 पैसे, सरकारी संस्थानों में 129 पैसे, निजी ट्यूबवेल 41 पैसे, कृषि गतिविधियों में 59 पैसे, एलटी और एचटी इंडस्ट्री में 127 पैसे, मिक्स लोड 119 पैसे, रेलवे ट्रेक्शन 118 पैसे और इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन में 114 पैसे प्रति यूनिट की रिबेट का लाभ मिलेगा।
बिजली खरीद को व्यवस्थित किए जाने से उपभोक्ताओं को ये छूट मिल पा रही है। नियामक आयोग की ओर से तय की गई औसत बिजली दर से कम पर बिजली खरीद किए जाने का लाभ उपभोक्ताओं को रिबेट के रूप में दिया जा रहा है। मार्च महीने में 137 करोड़ रुपए उपभोक्ताओं को लौटाए जाएंगे। – अनिल कुमार, एमडी यूपीसीएल

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उद्यान विभाग में जल्द होगी 415 मालियों की भर्ती
Next: स्कूटी की डिग्गी से 2 लाख की चरस बरामद; एक गिरफ्तार, एक फरार

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारियों ने दी प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बिनसर वनाग्नि हादसे के शहीदों की पुण्यतिथि पर आयोजित हुई सभा
  • जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • मजखाली में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा को लेकर अल्मोड़ा पुलिस सतर्क, परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.