Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • स्कूटी की डिग्गी से 2 लाख की चरस बरामद; एक गिरफ्तार, एक फरार
  • अल्मोड़ा

स्कूटी की डिग्गी से 2 लाख की चरस बरामद; एक गिरफ्तार, एक फरार

RNS INDIA NEWS 04/03/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। स्कूटी की डिग्गी में चरस छुपाकर तस्करी कर रहे एक व्यक्ति को एसओजी और कोतवाली अल्मोड़ा की टीम ने चेकिंग में गिरफ्तार किया। बरामद चरस की कीमत लाख से अधिक बताई जा रही है। दरअसल एसएसपी देवेन्द्र पींचा के निर्देशों पर सोमवार को कोतवाली अल्मोड़ा और एसओजी की संयुक्त टीम ने चेकिंग अभियान चलाया हुआ था। चेकिंग के दौरान पुलिस टीम द्वारा करबला तिराहे से आगे नन्दा इकोलॉजिकल पार्क के पास करबला की ओर से आ रही स्कूटी संख्या यूके01 डी1599 को रोकने का प्रयास किया। स्कूटी सवार तेजी से भागने लगे, लेकिन पुलिस टीम ने फुर्ती दिखाते हुए स्कूटी चालक को दबोच लिया। हालांकि पीछे बैठा व्यक्ति मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया। चेकिंग के दौरान स्कूटी की डिग्गी से 1.027 किलोग्राम चरस बरामद हुई। स्कूटी सवार हरीश चन्द्र जोशी को गिरफ्तार कर कोतवाली अल्मोड़ा में धारा 8/20/60 एनडीपीएस अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की गई और आवश्यक कार्रवाई की गई। पुलिस फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है। पूछताछ के दौरान अभियुक्त हरीश चन्द्र जोशी ने स्वीकार किया कि वह चरस को ऊंचे दामों पर बेचकर मुनाफा कमाने की योजना बना रहा था। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान हरीश चन्द्र जोशी (39 वर्ष), पुत्र लक्ष्मी दत्त जोशी, निवासी टानी धामस, जनपद अल्मोड़ा के रूप में हुई। बरामद चरस की कीमत 2.05 लाख रुपये आंकी गई है। यहाँ पुलिस टीम में उनि आनन्द बल्लभ कश्मीरा प्रभारी चौकी धारानौला, कांस्टेबल राजीव जोशी, राजेश भट्ट, इरशाद उल्ला शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मार्च महीने में उपभोक्ताओं को मिलेगी बिजली बिलों में छूट
Next: दस-दस हजार के दो ईनामी अपराधी गिरफ्तार

Related Post

WhatsApp Image 2026-06-13 at 17.01.22 (1)_11zon
  • अल्मोड़ा

बिनसर वनाग्नि हादसे के शहीदों की पुण्यतिथि पर आयोजित हुई सभा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बिनसर वनाग्नि हादसे के शहीदों की पुण्यतिथि पर आयोजित हुई सभा
  • जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • मजखाली में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा को लेकर अल्मोड़ा पुलिस सतर्क, परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.