Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • बागेश्वर के युवक का ग्राम्य विकास विभाग के प्रशिक्षण केंद्र के गेस्ट हाउस में लटका मिला शव
  • नैनीताल
  • बागेश्वर

बागेश्वर के युवक का ग्राम्य विकास विभाग के प्रशिक्षण केंद्र के गेस्ट हाउस में लटका मिला शव

RNS INDIA NEWS 16/01/2021
rns featured image new

हल्द्वानी। बागेश्वर के एक युवक की गौलापार के बागजाला स्थित ग्राम्य विकास विभाग के प्रशिक्षण केंद्र के गेस्ट हाउस में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। युवक का शव मफलर के सहारे पंखे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची खेड़ा चौकी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने घटनास्थल पर मिले साक्ष्यों के अनुसार उसकी पहचान की। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का माना जा रहा है, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
पुलिस के अनुसार शनिवार सुबह प्रशिक्षण केंद्र में तैनात सिपाही राशिद हुसैन ने गेस्ट हाउस में एक युवक को पंखे पर लटका देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मफलर के सहारे पंखे के कुंडे से लटके युवक के शव को नीचे उतारा। फंदे से लटके शव का एक पैर चारपायी पर था, जबकि दूसरा पैर नीचे लटक रहा था। कमरे में बैंक पासबुक और 330 रुपये की नगदी मिली। पासबुक के आधार पर मृतक की पहचान काफलीगैर बागेश्वर निवासी राजेंद्र सिंह(27) पुत्र बच्ची सिंह के रूप में हुई। चौकी प्रभारी कृपाल सिंह ने बताया परिजनों को फोन से मामले की सूचना दे दी गई है। पता चला कि राजेन्द्र अल्मोड़ा में किसी खडिय़ा फैक्ट्री में वाहन चालक था। वह तीन दिन से लापता था। उसकी ढूंढखोज की जा रही थी। प्रशिक्षण केंद्र में वह कब और कैसे आया, इसकी जानकारी किसी को नहीं है। जबकि यहां एक रात में एक सुरक्षाकर्मी भी तैनात रहता है। घटना की भनक सुरक्षाकर्मी को भी नहीं लगी। थाना प्रभारी भगवान सिंह महर ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले लिए गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ग्राम्य विकास विभाग का प्रचार प्रशिक्षण केंद्र इन दिनों कोविड कार्यों के मद्देनजर सेक्टर मजिस्ट्रेट, ‌चिकित्सकों व पुलिसकर्मियों के लिए आरक्षित किया गया है। लेकिन इस तरह की लापरवाही पर सवालिया निशान खड़े होने लगे हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कोरोना के 226 नए मरीज मिले और चार संक्रमितों की मौत
Next: ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों मोड में पढ़ाई शुरू

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

चरस तस्करी में तीन साल का कठोर कारावास

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

भिड़ंत के बाद खाई में गिरी टैक्सी और बुलेट, एक घायल

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

हरियाली महोत्सव में चंदन-रुद्राक्ष समेत सैकड़ों पौधे रोपे, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जुलाई
  • बायोमेट्रिक हाजिरी में डॉक्टरों और कर्मचारियों की कोताही, प्राचार्य ने दे दी सख्त चेतावनी
  • टिहरी में शुरू हुआ साप्ताहिक विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर
  • हरेला पर्व पर उद्यान विभाग बांटेगा फलदार पौधे
  • एनएमसी मान्यता के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज की तैयारी तेज
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय पौधारोपण अभियान शुरू
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.