Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • डे केयर की बैठक में नगर की समस्याओं पर हुई चर्चा
  • अल्मोड़ा

डे केयर की बैठक में नगर की समस्याओं पर हुई चर्चा

RNS INDIA NEWS 01/03/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। डे केयर संस्था, अल्मोड़ा की साप्ताहिक बैठक शनिवार को नगर निगम सभागार में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता हेमचंद्र जोशी ने की और संचालन एम.सी. कांडपाल ने किया। बैठक की शुरुआत में डे केयर के दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद शहर की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा हुई। बैठक में मांग की गई कि ई-रिक्शा का संचालन शहर के सभी क्षेत्रों में किया जाए। दुगालखोला और खगमराकोट वार्ड के मुख्य पैदल मार्ग में जल निगम द्वारा पेयजल लाइन डालने के कारण हुए गड्ढों और कीचड़ को तुरंत ठीक करने की अपील की गई। शहर में नालियों की सफाई और सीवरेज व्यवस्था को शीघ्र दुरुस्त करने की मांग भी उठी। जाखन देवी क्षेत्र में सीवरेज लीकेज पर नाराजगी व्यक्त की गई। साथ ही भैरव मंदिर के पास बनी पार्किंग को जल्द शुरू करने की मांग की गई, ताकि टू-व्हीलर की वजह से सीनियर सिटीजन को हो रही परेशानी दूर हो सके। बाजार क्षेत्र में टू-व्हीलर पर नियंत्रण करने की भी आवश्यकता जताई गई। बैठक में यह भी मांग की गई कि नालियों में डाली गई पाइप लाइनों को तुरंत शिफ्ट किया जाए। इस अवसर पर डे केयर संस्था के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. गोकुल सिंह रावत, गजेंद्र सिंह नेगी, चंद्र मणि भट्ट, आनंद सिंह बगडवाल, रमा भट्ट, शंकर दत्त भट्ट, गिरीश चंद्र जोशी, जे.सी. दुर्गा पाल, नरेंद्र सिंह नेगी, तारा चंद्र साह, बालादत्त कांडपाल, इंदिरा लोहनी, आशा कर्नाटक, विपिन जोशी सहित अन्य सदस्यों ने अपने विचार व्यक्त किए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 02 मार्च को अल्मोड़ा पहुंचेगी पहाड़ बचाओ यात्रा
Next: नौकरी के दौरान मृत्यु पर उपनलकर्मी के आश्रित को मिलेंगे 1.5 लाख रुपये

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

दोसाद नदी संरक्षण परियोजना के कार्यों का नाबार्ड ने किया मूल्यांकन

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर के दो बूथों पर गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जून
  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.