Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • कांग्रेसियों ने डर की वजह से महाकुंभ से बनाई दूरी:  भट्ट
  • देहरादून

कांग्रेसियों ने डर की वजह से महाकुंभ से बनाई दूरी:  भट्ट

RNS INDIA NEWS 28/02/2025
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने आरोप लगाया कि उत्तराखंड के कांग्रेसियों ने राहुल गांधी के डर की वजह से महाकुंभ से दूरियां बनाई। कहा कि इससे कांग्रेस का असल सनातन विरोधी चेहरा भी सामने आ गया है। भट्ट ने शुक्रवार को पार्टी मुख्यालय में मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि राजनीतिक दलों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा ही सनातन संस्कृति की प्रचारक हैं, बाकी सभी पार्टियां चुनावों में ही मंदिरों का चक्कर लगाते हैं। सिर्फ सोशल मीडिया पर सनातन का ज्ञान बांटने वाले एक कांग्रेस दिग्गज और पूर्व सीएम अब महाकुंभ पूर्णता के बाद वहां जाने की नई- नई तारीख बता रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि नेहरू-गांधी परिवार केवल चुनाव के समय मंदिरों का दौरा करता है। राज्य के कांग्रेसी नेता, पवित्र धामों को लेकर अफवाह फैलाकर, देश दुनिया के बहुसंख्यक हिंदू समुदाय को गुमराह करने की कोशिश करते हैं। कहा कि इस समागम में 66 करोड़ सनातनियों के साथ त्रिवेणी पर स्नान ध्यान और ईश्वर से देश प्रदेश के कल्याण के लिए कामना की है।
भट्ट ने तंज करते हुए कहा कि 45 दिन तक चले इस धार्मिक महोत्सव में न कांग्रेस नेतृत्व ने शिरकत की और न ही उनके डर से देवभूमि के उनके नेता हिम्मत कर पाए। यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि सनातन धर्म और दुनिया के इस सबसे बड़े आयोजन में जाना कांग्रेसियों ने उचित नहीं समझा। कहा, कांग्रेस केवल राजनीतिक फायदे के लिए हिंदू धर्म का इस्तेमाल करती है और इसे लोग अब बखूबी समझ चुके हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कैग रिपोर्ट में दिल्ली की स्वास्थ्य सेवाओं में कुप्रबंधन और वित्तीय लापरवाही का खुलासा
Next: विदेशी कलाकारों ने उत्तराखंड के प्राकृतिक सौंदर्य और देवभूमि की आध्यात्मिकता को कैनवास पर उकेरा

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

अगस्त में जारी होगी आउट ऑफ टर्न जॉब की विज्ञप्ति : रेखा आर्या

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

दून में चोरी में यूपी के गैंगस्टर समेत दो गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

कांग्रेस का अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यकों और महिलाओं पर अत्याचारों के खिलाफ उपवास

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • दोसाद नदी संरक्षण परियोजना के कार्यों का नाबार्ड ने किया मूल्यांकन
  • सोमेश्वर के दो बूथों पर गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा
  • ताकुला ब्लॉक की समस्याओं को लेकर प्रधान संगठन ने सौंपा ज्ञापन
  • पर्यटन स्वरोजगार और होम स्टे योजनाओं के 42 आवेदन स्वीकृत
  • अल्मोड़ा में सघन चेकिंग अभियान, 147 वाहन चालकों के चालान
  • बाड़ेछीना के पास खाई में गिरी बोलेरो, 11 लोग घायल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.