Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • उत्तराखंड में एक मार्च को स्वाभिमान मशाल जुलूस निकालेंगे
  • देहरादून

उत्तराखंड में एक मार्च को स्वाभिमान मशाल जुलूस निकालेंगे

RNS INDIA NEWS 27/02/2025
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  मूल निवास भू कानून संघर्ष समिति ने एक मार्च को शाम छह बजे प्रदेश भर में स्वाभिमान मशाल जुलूस निकालने का ऐलान किया है। समिति के संयोजक मोहित डिमारी ने कहा कि यह जुलूस पहाड़ की अस्मिता पर चोट करने वालों के खिलाफ निकाला जाएगा। समिति ने इसके लिए सभी सामाजिक संगठनों और आम जनता से अपने-अपने इलाकों में मशाल जुलूस निकालने का आह्वान किया है। मशाल जुलूस को लेकर संघर्ष समिति के पदाधिकारियों की ऑनलाइन बैठक भी हुई। इसमें मोहित डिमरी ने कहा कि मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने पूरे पर्वतीय समाज के लिए अपशब्द बोले हैँ। जबकि विधानसभा अध्यक्ष और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भी लोगों की भावनाएं आहत कर रहे हैं। इसे पर्वतीय समाज बर्दाश्त नहीं करेगा और इसका प्रतिकार किया जाएगा। मूल निवास भू कानून संघर्ष समिति के सह-संयोजक लूशुन टोडरिया, उत्तराखंड बेरोजगार संघ के उपाध्यक्ष राम कंडवाल ने कहा राज्य के मूल निवासियों को संगठित करने का समय आ गया है। इसलिए सभी को एकजुट होकर मशाल जुलूस के माध्यम से अपनी ताकत दिखानी होगी। समिति के प्रवक्ता हिमांशु रावत, पहाड़ी स्वाभिमान सेना के पंकज उनियाल, प्रमोद काला हम सभी एकजुट होकर अपने अधिकारियों को लेकर आंदोलन करेंगे। बैठक में राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी के शिव प्रसाद सेमवाल, पूर्व सैनिक सुदेश भट्ट, देवभूमि युवा संगठन के आशीष नौटियाल, संजय सिलसवाल ने भी विचार रखे और कहा कि पूरे प्रदेश में अपशब्द बोलने वाले नेताओं का बहिष्कार किया जाएगा। बैठक में राकेश नेगी, गढ़ कुमाऊं संगठन के कनिष्क जोशी, उत्तराखंड होटीलियर संगठन के कंवर बिष्ट, भू भूम्याल जागृति मंच से मोनू नौडियाल, अमित पंत, विकास रयाल, विपिन नेगी, पूर्व सैनिक संगठन, उत्तराखंड छात्र संघ के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रोजगार देने वाली कंपनी का संचालक हुआ धोखाधड़ी का शिकार, मुकदमा दर्ज
Next: वन अधिनियम 1980 के मानकों में छूट दिए जाने की मांग

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
  • खत्याड़ी की शत्रु संपत्तियों की 3 जुलाई को होगी ई-नीलामी
  • ग्राम विकास और उद्यमिता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • विकास योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : भरत सिंह चौधरी
  • 7.79 लाख की स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.