Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • खाड़ी बाजार में भाजपा नेताओं के खिलाफ प्रदर्शन
  • टिहरी

खाड़ी बाजार में भाजपा नेताओं के खिलाफ प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 25/02/2025
rns featured image new

नई टिहरी(आरएनएस)। नरेंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र के तहत शहीद रविंद्र रावत उत्तराखंड आंदोलनकारी के शहर खाड़ी बाजार में स्थानीय जनता एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उत्तराखंड सरकार के मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल द्वारा विधानसभा सत्र में पहाड़ियों के खिलाफ अशब्द बोले जाने पर काबीना मंत्री अग्रवाल, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के खिलाफ प्रदर्शन कर पुतला फूंका। मौके पर मंगलवार को वक्ताओं ने कहा कि विधायक लखपत बुटोला ने जब पहाड़ियों के विरुद्ध बोले शब्दों पर आपत्ति जताई तो विधानसभा अध्यक्ष ने लखपत बुटोला विधायक को राजनीति न करने की सलाह दे डाली और वहीं दूसरी और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट द्वारा सोशल मीडिया में पहाड़ियों के खिलाफ बोले गए अपशब्दों पर गुस्सा प्रकट करने वाले लोगों के खिलाफ कार्यवाही करने की चेतावनी दी है। जिससे खफा क्षेत्रीय लोगों ने संसदीय कार्य मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट व विधानसभा अध्यक्ष ऋतु भूषण खंडूरी का पुतला दहन किया। साथ में पहाड़ियों का विरोध करने व उत्तराखंड को पहाड़ बनाम मैदान बनाने वाले भाजपा नेताओं को क्षेत्र में न घुसने की चेतावनी भी दी। स्थानीय लोगों ने इस मौके पर कहा कि राज्य गठन में उत्तराखंड के पहाड़ियों का अहम योगदान रहा है और इस राज्य की परिकल्पना पहाड़ों के विकास के लिए ही की गई। लेकिन लगातार सत्ता में बने रहने पर अहंकारी नेताओं ने आज पहाड़ का विरोध करना शुरू कर दिया है। ये वही भाजपा नेता हैं जो पहाड़ियों की बदौलत लगातार जनप्रतिनिधि चुने गए हैं। इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य अनिल भंडारी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख वीरेंद्र कंडारी, निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य दयाल सिंह रावत, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष राजवीर भंडारी, भास्कर गैरोला, विनोद कोठियाल, महावीर रौतेला, पंकज नेगी, राजपाल गुसाई, गोपाल सजवान, शूरवीर असवाल, नवीन रावत, सोबत भंडारी, धनवीर रौतेला, बलवीर नेगी, बिजेंद्र पंवार, अनुराग पयाल, अनिल बहुखंडी आदि पूतला दहन कार्यक्रम में शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जिलाधिकारी ने जनपद रिवर ड्रेजिंग कार्यों की ली समीक्षा बैठक
Next: आरकेडिया टी एस्टेट कंपनी प्रबंधक के साथ मारपीट

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

बंजी जंपिंग के बाद बिगड़ी युवक की तबीयत, सीने में हुआ तेज दर्द, परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे, मौत

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

बीएमएम कॉलेज के पंजीकरण पर छात्रों ने उठाए सवाल, सीडीओ ने दिए जांच के निर्देश

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

मैती मिलन मेले में कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • डिजिटल दुनिया में गढ़वाली-कुमाउंनी की भी एंट्री, जीबीपीआईईटी ने तैयार किया एआई चैटबॉट
  • दोसाद नदी संरक्षण परियोजना के कार्यों का नाबार्ड ने किया मूल्यांकन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.