Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • जिलाधिकारी ने जनपद रिवर ड्रेजिंग कार्यों की ली समीक्षा बैठक
  • चमोली

जिलाधिकारी ने जनपद रिवर ड्रेजिंग कार्यों की ली समीक्षा बैठक

RNS INDIA NEWS 25/02/2025
rns featured image new

आपदा संभावित क्षेत्रों में शीघ्र रिवर ड्रेजिंग करवाने के दिए निर्देश

चमोली(आरएनएस)। जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने मंगलवार को चमोली में रिवर ड्रेजिंग कार्यों की समीक्षा बैठक ली। इस दौरान चमोली जनपद में रिवर ड्रेजिंग के लिए चयनित स्थानों को लेकर चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने बैठक में आपदा प्रबंधन अधिकारी व सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता को आपदा का प्रभाव कम करने के लिये आपदा संभावित क्षेत्रों में रिवर ड्रेजिंग की आवश्यकता वाले स्थल चयनित करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने चयनित आपदा संभावित क्षेत्रों में आवश्यक कार्रवाई पूर्ण कर शीघ्र रिवर ड्रेजिंग कार्य करवाने के भी निर्देश दिए। इस दौरान जिलाधिकारी ने बैठक से अनुपस्थित अधिकारियों के वेतन रोकने के साथ कड़ी कारवाई करने के आदेश दिए। उन्होंने रिवर ड्रेजिंग समीक्षा बैठक को आगामी गुरुवार को पुनः आयोजित करने व सभी संबंधित अधिकारियों को बैठक में भौतिक रूप से उपस्थित होने के आदेश दिए।
बैठक में खनन अधिकारी अकिंत चंद ने बताया कि चमोली जनपद में कुल 21 स्थान रिवर ड्रेजिंग के लिए चयनित किए गए है। जिनसे 1 करोड़ से अधिक के राजस्व की प्राप्ति का अनुमान है। बताया कि चमोली तहसील के अन्तर्गत जहां 6 स्थान रिवर ड्रेजिंग के लिए चयनित किए गए हैं। वहीं नंदानगर में 1, जोशीमठ 4, थराली में 6, कर्णप्रयाग में 2 और नंदप्रयाग में 2 स्थान चिन्हित किए गए है।
इस मौके पर अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश, खनन अधिकारी अंकित चंद, आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदकिशोर जोशी सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पौड़ी में शिक्षक को लापरवाही बरतने पर किया निलंबित
Next: खाड़ी बाजार में भाजपा नेताओं के खिलाफ प्रदर्शन

Related Post

rns featured image new
  • चमोली

टेंपो ट्रैवलर पलटा, महिला की मौत, 17 घायल

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

मुआवजा मिल चुके भवनों के कटेंगे बिजली-पानी कनेक्शन

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • चमोली

‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ सीमांत क्षेत्रों में नए विश्वास, पर्यटन और रोजगार का बनेगा माध्यम- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • दोसाद नदी संरक्षण परियोजना के कार्यों का नाबार्ड ने किया मूल्यांकन
  • सोमेश्वर के दो बूथों पर गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा
  • ताकुला ब्लॉक की समस्याओं को लेकर प्रधान संगठन ने सौंपा ज्ञापन
  • पर्यटन स्वरोजगार और होम स्टे योजनाओं के 42 आवेदन स्वीकृत
  • अल्मोड़ा में सघन चेकिंग अभियान, 147 वाहन चालकों के चालान
  • बाड़ेछीना के पास खाई में गिरी बोलेरो, 11 लोग घायल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.