Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • उत्तराखंड में किसी अन्य पक्षी में बर्ड फ्लू की पुष्टि नहीं हुई
  • देहरादून

उत्तराखंड में किसी अन्य पक्षी में बर्ड फ्लू की पुष्टि नहीं हुई

RNS INDIA NEWS 14/01/2021
rns featured image new

देहरादून। लगातार हो रही कौओं की मौत के बाद अब अन्य पक्षियों के मृत पाए जाने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। हालांकि, अभी उत्तराखंड में किसी अन्य पक्षी में बर्ड फ्लू की पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन, वन विभाग की ओर से एहतियात के तौर पर तमाम हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। इसमें सबसे अहम वेटलैंड और झीलों की निगरानी है। यहां बड़ी संख्या में प्रवासी परिंदों के पहुंचने के कारण वन विभाग की चिंता बढ़ गई है। इसे देखते हुए कार्मियों को अलर्ट रहने के निर्देश तो दिए ही गए हैं, ड्रोन के माध्यम से भी प्रवासी पक्षियों पर नजर रखी जा रही है। हालांकि, अभी केवल ऊधमसिंह नगर में ही ड्रोन से निगरानी की जा रही है, लेकिन जल्द ही अन्य जिलों में स्थित वेटलैंड और झीलों में भी ड्रोन उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
बर्ड फ्लू को लेकर प्रवासी पक्षियों की निगरानी के साथ ही शिकारियों पर नकेल कसने में भी ड्रोन से मदद मिलेगी। अब आसन और झिलमिल में भी जल्द ही ड्रोन मंडराते नजर आएंगे। केंद्र सरकार की ओर से बर्ड फ्लू को लेकर जारी की गई एडवाइजरी के बाद वन विभाग सभी संसाधनों से इस पर कार्य कर रहा है।
प्रमुख मुख्य वन संरक्षक राजीव भरतरी ने बताया कि ऊधमसिंह नगर के खटीमा के जलाशयों में प्रवासी पक्षियों की ड्रोन से मॉनिटरिंग की जा रही है। तराई पूर्वी वन प्रभाग में बैगुल झील, धौरा झील, नानक सागर और शारदा सागर जलाशय में इन दिनों सैकड़ों की संख्या में मध्य एशिया से प्रवासी परिंदे पहुंचे हुए हैं। जबकि, आसान और झिलमिल वेटलैंड में भी उत्तरी अफ्रीका के पक्षी प्रवास पर हैं। ऐसे में एवियन इन्फ्लूएंजा के संक्रमण का खतरा बढ़ गया है।
इसी कारण पूर्वी वन प्रभाग के जलाशयों में विदेशी प्रवासी पक्षियों की ड्रोन से मॉनिटरिंग की जा रही है। तराई पूर्वी वन प्रभाग के डीएफओ संदीप कुमार ने बताया कि सप्ताह में दो दिन प्रवासी पक्षियों की मॉनिटरिंग ड्रोन से की जा रही है। जिसमें क्षेत्र की एरियल विडियोग्राफी व फोटोग्राफी कर सघन विश्लेषण को टीम तैनात की गई है। राज्य में करीब एक लाख हेक्टेयर भूमि में फैले छोटे-बड़े 994 वेटलैंड चिह्नित किए गए हैं। इनमें 97 ऐसे हैं, जो वन क्षेत्र से बाहर हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: प्रवर्तन संवर्ग की सेवा नियमावली में अब गरीब सवर्णों को भी आरक्षण
Next: पर्यटन विकास परिषद के ढांचे में जल्द हो सकता है बदलाव

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

अगस्त में जारी होगी आउट ऑफ टर्न जॉब की विज्ञप्ति : रेखा आर्या

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

दून में चोरी में यूपी के गैंगस्टर समेत दो गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

कांग्रेस का अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यकों और महिलाओं पर अत्याचारों के खिलाफ उपवास

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • अल्मोड़ा में सघन चेकिंग अभियान, 147 वाहन चालकों के चालान
  • दोसाद नदी संरक्षण परियोजना के कार्यों का नाबार्ड ने किया मूल्यांकन
  • ताकुला ब्लॉक की समस्याओं को लेकर प्रधान संगठन ने सौंपा ज्ञापन
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • सोमेश्वर के दो बूथों पर गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा
  • बाड़ेछीना के पास खाई में गिरी बोलेरो, 11 लोग घायल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.