Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • माँ अम्बे संस्थान का वार्षिकोत्सव संपन्न, नर्सिंग के छात्रों को दिलाई शपथ
  • अल्मोड़ा

माँ अम्बे संस्थान का वार्षिकोत्सव संपन्न, नर्सिंग के छात्रों को दिलाई शपथ

RNS INDIA NEWS 20/02/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा(आरएनएस)। नगर के लोअर माल रोड स्थित माँ अम्बे ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन में गुरुवार को लिटिल मिलेनियम प्री-स्कूल का उद्घाटन और नर्सिंग छात्रों के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इसके साथ ही फ्रेशर पार्टी अभ्युदय 2025 का आयोजन नगर के एक होटल के सभगार में हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा देवेन्द्र पींचा, प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एच. सी. गरकोटी, भाजपा जिला अध्यक्ष रमेश बहुगुणा, जिला प्रचारक आशुतोष, तथा इंस्टीट्यूट के चेयरमैन ठा. संदीप सिंह और वाइस चेयरमैन प्रीति पाल ने दीप प्रज्वलित कर किया। शपथ ग्रहण समारोह में असिस्टेंट प्रोफेसर नेहा रौतेला और मनीषा ने बी.एस.सी. नर्सिंग, जी.एन.एम., तथा पोस्ट बी.एस.सी. नर्सिंग के प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं को नर्सिंग की शपथ दिलाई। उन्होंने नर्सिंग को मानव सेवा से जुड़ा एक महत्वपूर्ण क्षेत्र बताया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि डॉ. एच. सी. गड़कोटी ने फ्लोरेंस नाइटिंगेल के जीवन पर प्रकाश डालते हुए छात्र-छात्राओं को मेडिकल क्षेत्र में उज्ज्वल भविष्य के लिए मार्गदर्शन दिया। इस मौके पर कुमाऊँ मंडल के पहले लिटिल मिलेनियम प्री-स्कूल का भी उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम के दौरान नर्सिंग और विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अश्वनी नेगी, कृष्णा नेगी, वरुण कपकोटी, नर्सिंग अधीक्षक रेशमा चौहान, डॉ. लक्ष्मण, प्रतीक, नर्सिंग ट्यूटर, शिक्षकगण, समस्त स्टाफ और छात्र-छात्राओं के अभिभावक उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: छात्र-छात्राओं ने एक्सपो में लग रही मशीनों को देखा
Next: मुख्यमंत्री ने किया यूएसडीएमए के नव वर्ष कैलेण्डर का विमोचन

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

पीएम स्वनिधि योजना के विशेष अभियान के तहत खत्याड़ी में शिविर आयोजित

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-18 at 16.21.30_11zon
  • अल्मोड़ा

राज्यपाल ने विकास योजनाओं की समीक्षा की, योजनाबद्ध कार्यप्रणाली अपनाने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-18 at 15.39.30_11zon
  • अल्मोड़ा

प्रधान प्रबंधक के तबादले पर भड़के दुग्ध संघ कर्मचारी, सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • पीएम स्वनिधि योजना के विशेष अभियान के तहत खत्याड़ी में शिविर आयोजित
  • भू-माफियाओं के खिलाफ सुराज सेवा दल का कूच, बैरेकेडिंग पर चढ़े
  • राज्यपाल ने विकास योजनाओं की समीक्षा की, योजनाबद्ध कार्यप्रणाली अपनाने के निर्देश
  • ‘मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना’ को मिलेगा नया रूप, वर्चुअल ट्रेनिंग होगी अनिवार्य
  • प्रधान प्रबंधक के तबादले पर भड़के दुग्ध संघ कर्मचारी, सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी
  • धामी कैबिनेट की बैठक में उपनल कर्मचारियों के वेतन समेत कई अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.