Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • पिट्ठू बैग से 3.31 लाख का गांजा बरामद, युवक गिरफ्तार
  • अल्मोड़ा

पिट्ठू बैग से 3.31 लाख का गांजा बरामद, युवक गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 20/02/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा(आरएनएस)।   एसएसपी देवेंद्र पिंचा के सख्त निर्देशों के तहत जिले में नशा तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के तहत भतरौजखान पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान एक युवक के पिट्ठू बैग से 13.240 किलोग्राम गांजा बरामद किया, जिसकी कीमत 3.31 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है। मिली जानकारी के अनुसार भतरौजखान थानाध्यक्ष सुशील कुमार व एसओजी प्रभारी भुवन जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चौड़ी घट्टी क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान एक युवक पिट्ठू बैग लेकर संदिग्ध रूप से घूमता नजर आया। पुलिस ने जब उससे बैग के बारे में पूछताछ की, तो उसने उसमें निजी सामान और कपड़े होने की बात कही, लेकिन जांच करने पर बैग से बड़ी मात्रा में गांजा बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपी की पहचान इबरान (23) पुत्र हमीद, निवासी कचनाल गाजी, कुमाऊं कॉलोनी, काशीपुर, जिला उधम सिंह नगर के रूप में हुई है। पूछताछ में उसने कबूल किया कि वह यह गांजा सराईखेत से रामनगर ले जा रहा था। इस कार्रवाई में थाना भतरौजखान से अपर उपनिरीक्षक करतार सिंह, हेड कांस्टेबल श्रवण कुमार, सुदर्शन नयाल तथा एसओजी अल्मोड़ा से अवधेश कुमार और परवेज अली शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा जिला अस्पताल में फिर शुरू हुई ऑडियोमेट्री टेस्ट की सुविधा
Next: सड़कों की स्थिति का पार्षद ज्योति साह ने अधिकारियों के साथ किया निरीक्षण

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 16.06.11_11zon
  • अल्मोड़ा

बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.