Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • एसएसपी ने क्राइम मीटिंग में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मी किए सम्मानित
  • अल्मोड़ा

एसएसपी ने क्राइम मीटिंग में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मी किए सम्मानित

RNS INDIA NEWS 17/02/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा ने पुलिस लाइन सभागार में जनपद के सभी पुलिस अधिकारियों के साथ क्राइम मीटिंग एवं सैनिक सम्मेलन आयोजित किया। इस दौरान पुलिस कर्मियों की व्यक्तिगत, सामूहिक एवं विभागीय समस्याओं पर चर्चा कर उनके समाधान के निर्देश दिए गए। मीटिंग में अपराधों की समीक्षा कर लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण, साइबर अपराधों में त्वरित एफआईआर, गुमशुदा व्यक्तियों की तलाश एवं अज्ञात शवों की शिनाख्त के लिए विशेष अभियान चलाने पर जोर दिया गया। ‘ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025’ के तहत मादक पदार्थों की तस्करी पर सख्ती से कार्रवाई करने, तस्करों की संपत्ति जब्त करने और जनजागरूकता बढ़ाने के निर्देश दिए गए। सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु यातायात नियमों के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई के आदेश दिए गए। बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन के लिए लगातार अभियान चलाने और थाना क्षेत्रों में संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखने को कहा गया। समान नागरिक संहिता 2024 के संबंध में प्रभारी ज्येष्ठ अभियोजन अधिकारी ने विस्तृत जानकारी दी। संचार व्यवस्था में उत्कृष्ट योगदान के लिए दूरसंचार विभाग में नियुक्त निरीक्षक उमाशंकर पांडे को पुलिस ऑफिसर ऑफ द मंथ चुना गया। इसके अलावा, प्रभावी पुलिसिंग व मानवीय कार्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 14 पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक हरवंस सिंह, सीओ गोपाल दत्त जोशी, सीओ विमल प्रसाद, सीओ संचार राजीव कुमार टम्टा सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 17 फरवरी
Next: रिस्पना और बिंदाल कॉरिडोर का कार्य जल्द शुरू किया जाए  : सीएम

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी उन्नत खेती की जानकारी

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-10 at 17.49.21
  • अल्मोड़ा

खाद्य सुरक्षा मानकों पर होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को दिया प्रशिक्षण

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

गांजा तस्करी से खरीदी गई कार गैंगस्टर एक्ट में जब्त

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी उन्नत खेती की जानकारी
  • खाद्य सुरक्षा मानकों पर होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को दिया प्रशिक्षण
  • गांजा तस्करी से खरीदी गई कार गैंगस्टर एक्ट में जब्त
  • रानीखेत पुलिस ने ₹1.67 लाख से भरा बैग कुछ ही घंटों में किया बरामद
  • स्याल्दे के दुर्गम क्षेत्र में लगा निःशुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच शिविर
  • प्रथम दीक्षांत समारोह की तैयारियों को लेकर कुलपति ने की समीक्षा बैठक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.