Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • प्रधानमंत्री का दौरा शीतकालीन पर्यटन को प्रमोट करने का बेहतरीन मौका : महाराज
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

प्रधानमंत्री का दौरा शीतकालीन पर्यटन को प्रमोट करने का बेहतरीन मौका : महाराज

RNS INDIA NEWS 16/02/2025
rns featured image new

– मोदी के 27 फरवरी के उत्तराखंड दौरे को लेकर शासन-प्रशासन मुस्तैद

देहरादून। प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अनुरोध पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शीतकालीन यात्रा पर उत्तराखंड आने पर प्रसन्नता जताई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के आने से शीतकालीन यात्रा को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ श्रृद्धालु बड़ी संख्या में चारधाम शीतकालीन गद्दी स्थलों पर आकर दर्शन-पूजन कर सकेंगे।
प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अनुरोध पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी
शीतकालीन यात्रा का संदेश देने 27 फरवरी को गंगोत्री धाम के शीतकालीन पूजा स्थल उत्तरकाशी जिले के हर्षिल-मुखबा आने पर प्रसन्नता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हर्षिल-मुखबा दौरे को लेकर सरकार लगातार तैयारियों में लगी है। प्रधानमंत्री का यह भ्रमण उत्तराखंड में शीतकालीन पर्यटन को प्रोत्साहित करने का बेहतरीन अवसर है। लिहाजा इस दौरान होने वाले कार्यक्रमों में राज्य के शीतकालीन पर्यटन की संभावनाओं व क्षमताओं को उजागर करने पर विशेष ध्यान दिया जाए।
महाराज ने कहा कि प्रधानमंत्री के हर्षिल-मुखवा कार्यक्रमों के दौरान मंदिर में दर्शन-पूजन सहित हर्षिल में जनसभा कार्यक्रम भी प्रस्तावित है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को पार्किंग, सड़क व परिवहन व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों को शीतकालीन पर्यटन स्थलों और स्थानीय उत्पादों पर आधारित प्रदर्शनियां लगाने के भी निर्देश दिए गये हैं।
पर्यटन मंत्री ने बताया कि मुखबा में मंदिर व गांव के भवनों का सौंदर्यीकरण करने के साथ-साथ मंदिर के लिए सुविधाजनक व सुरक्षित रास्ते का निर्माण किया गया है। हर्षिल-मुखबा क्षेत्र की सड़कों को दुरस्त किया जा रहा है। तीन नए स्मार्ट टॉयलेट्स बनाए जा रहे हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उपराष्ट्रपति ने सीबीआई निदेशक की नियुक्ति पर उठाए सवाल, कहा-इसमें सीजेआई का क्या काम?
Next: नरसिंह देव मंदिर की मूर्ति की हुई प्राण प्रतिष्ठा

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चितई इंटर कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • स्यालीधार में खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी आधुनिक खेती की जानकारी
  • साइबर ठगी पीड़ितों को अब घर बैठे मिलेगा होल्ड पैसा, एमआरएम पोर्टल शुरू
  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.