Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रोडवेज कर्मियों के हड़ताल पर चले जाने से प्रदेशभर में जगह-जगह यात्री फंस गए
  • उत्तराखंड

रोडवेज कर्मियों के हड़ताल पर चले जाने से प्रदेशभर में जगह-जगह यात्री फंस गए

RNS INDIA NEWS 13/01/2021
rns featured image new

देहरादून। उत्तराखंड में रोडवेज कर्मचारियों ने आज बुधवार को हड़ताल शुरू कर दी है। कर्मियों के हड़ताल पर चले जाने से प्रदेशभर में जगह-जगह यात्री फंस गए हैं। हड़ताल की जवह से सबसे ज्यादा पहाड़ी क्षेत्रों के यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन की ओर से वेतन भुगतान सहित सात सूत्री मांग को लेकर देहरादून मंडल में पांच दिन से हड़ताल की जा रही है। अब रोडवेज के सभी मंडलों ने भी हड़ताल शुरू कर दी है, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
आंदोलनरत कर्मचारियों का कहना है कि मांगों के निस्तारण के लिए कई बार प्रबंधन को ज्ञापन भी सौंपा जा चुका है लेकिन मांगों के निस्तारण के लिए कोई कार्रवाई नहीं हुई है। आक्रोशित कर्मचारियों ने चिंता जताई है कि उन्हें पिछले पांच महीने से वेतन नहीं मिला है ऐसे में घर चलाना बहुत मुश्किल हो गया है। आक्रोशित कर्मचारी कार्य बहिष्कार को सफल बनाने में जुटे हुए हैं और मंडल स्तर पर कर्मियों द्वारा प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी भी की जा रही है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि जबतक उनकी मांगों का निस्तारण नहीं होता तबतक आंदोलन जारी रहेगा।
वहीं दूसरी ओर, हल्द्वानी में उत्तराँचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन से जुड़े सदस्यों ने काठगोदाम डिपो में कार्यबहिष्कार कर डिपो परिसर में सांकेतिक प्रदर्शन किया। कर्मचारी 12 सूत्री मांगों को पिछले कई दिनों से अपनी मांग उठा रहे हैं। उधर रोडवेज प्रबंधन हड़ताल के चलते काम के प्रभावित नहीं होने की बात कह रहा है। बुधवार को एसीपी, ड्यूटी रेस्ट, समान कार्य समान वेतन सहित 12 मांग को लेकर यूनियन से जुड़े सदस्य सवेरे 6 बजे से डिपो परिसर में एकत्र हुए और निगमप्रबन्धन के खिलाफ नारेबाजी कर अपना विरोध प्रकट किया।
इधर नैनीताल परिक्षेत्र के काठगोदाम/रामनगर/रुद्रपुर/काशीपुर/भवाली/हलद्वानी/रानीखेत/अल्मोड़ा में कर्मचारियो ने प्रदर्शन कर अपना विरोध व्यक्त किया।जिससे बस सेवा आंशिक रूप से प्रभावित रही। प्रदेश अध्यक्ष कमल पपनै ने कहा कि कर्मचारी लंबे समय से अपनी मांगों को उठा रहे हैं लेकिन प्रबंधन अनसुनी कर रहा है। जिसके विरोध में आज कर्मचारियों ने हड़ताल शुरू कर दी है।
इस शाखा अध्यक्ष आनंद बिष्ट,शाखा मंत्री मनोज भट्ट, प्रदीप शर्मा, किशोरी लाल, शशिकांत गौतम, संदीप बिष्ट, सूरज कुमार, हेमंत गडिय़ा, राकेश कुमार, नीरज कन्याल, निर्मल जोशी, राजकुमार, बी सी भट्ट, हरपाल सिंह, कुलदीप शर्मा, सतीश गुप्ता, संजीव कुमार, आदित्य सिंह, अमानउल्लाह, दिनेश जोशी, वाई पी काम्टे, अजय वास्तव, भास्कर उपाध्याय, हरीश जोशी, नवीन लोहनी, ललित प्रसाद , गिरीश पांडे , गुलाम मोइन, मो रेहान मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कोविशील्ड वैक्सीन की 1.13 लाख खुराक राजधानी देहरादून पहुंची
Next: दो शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी की 12 मोटर साइकिलें बरामद

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

केंद्र सरकार से उत्तराखंड को पूंजीगत निवेश के लिए ₹451.63 करोड़ की विशेष सहायता ऋण की प्रथम किस्त स्वीकृत

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
weather
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड में 9 और 10 जुलाई को भारी बारिश का अलर्ट, सतर्क रहने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 08/07/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री के निर्देश पर बदरीनाथ धाम में दान-चढ़ावे से संबंधित शिकायतों की जांच हेतु उच्चस्तरीय समिति गठित

RNS INDIA NEWS 07/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • टिहरी में शुरू हुआ साप्ताहिक विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर
  • हरेला पर्व पर उद्यान विभाग बांटेगा फलदार पौधे
  • एनएमसी मान्यता के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज की तैयारी तेज
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय पौधारोपण अभियान शुरू
  • पथरी में हत्या के गवाह के पिता को पिस्टल दिखाकर धमकाया, मुकदमा दर्ज
  • उद्यमिता विकास प्रशिक्षण के लिए संस्थाओं से आवेदन आमंत्रित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.