Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • दो शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी की 12 मोटर साइकिलें बरामद
  • देहरादून

दो शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी की 12 मोटर साइकिलें बरामद

RNS INDIA NEWS 13/01/2021
rns featured image new

देहरादून। जिले में बढ़ रही वाहन चोरी की घटनाओं के बीच पुलिस के लिए एक राहत भरी खबर है। पटेलनगर थाना पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का खुलासा करते हुए दो वाहन चोरों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इनके कब्जे से 12 दुपहिया वाहन बरामद किए गये हैं।
यह जानकारी देते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिक्षक योगेन्द्र रावत ने बताया कि विगत कुछ माह से जनपद में वाहन चोरियों की बढती हुयी घटनाओ की रोकथाम एंव अनावरण हेतु थाना प्रभारी पटेलनगर प्रदीप कुमार राणा के नेतृत्व मे थाना पटेलनगर पर टीम गठित की गयी थी, उक्त टीम के सदस्य उ0नि0 नवीन जोशी मय पुलिस बल के बाम्बे बाग तिराहा भण्डारी बाग पर दिनांक 12/01/2021 को रात्रि वाहन चैकिंग कर रहे थे। वाहन चैकिंग के दौरान सहारनपुर रोड की तरफ से समय करीब 22.30 बजे एक मोटर साईकिल सामने से आती दिखाई दी, जिसे पुलिस कर्मियों द्वारा हाथ से रोकने का इशारा किया तो मोटर साईकिल सवार द्वारा मोटर साईकिल धीमा कर पुलिस कर्मियों के पास पहुंचते ही अचानक एक्सिलेटर तेज कर भागने का प्रयास किया गया। शक होने पर मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियो द्वारा पीछे से मोटर साईकिल पर झपटकर उसे रोक लिया गया । उ0नि0 नवीन जोशी द्वारा मोटर साईकिल सवार से मोटर साईकिल के कागजात मांगते हुये भागने का कारण पूछा तो चालक मोटर साईकिल के कागज दिखाने मे असमर्थ रहा तथा घबराते हुए बताया कि, यह मोटर साईकिल चोरी की है, जिसे मैंने पटेलनगर स्थित इन्फील्ड बुलट मोटर साईकिल के शो रूम के बाहर से चुराया था। आज इसको लेकर मैं अपने घर नागला इमरती जा रहा था, जहाँ पर मैंने चोरी की और भी मोटर साईकिलों को चुराकर खडा किया है। उक्त युवक से उसका नाम पता पूछने पर उसके द्वारा अपना नाम मुज्जमिल पुत्र शकील निवासी गाँव नगला इमरती थाना सिविल लाईन रूडकी जनपद हरिद्वार बताया गया।
उक्त अभियुक्त को मौके से हिरासत में लेकर थाने लाया गया, जहां आरोपी से पूछताछ करने पर उसके द्वारा बताया गया कि, काफी समय से मैं मोटर साइकिल चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहा हूँ तथा मेरे द्वारा अब तक देहरादून व हरिद्वार के विभिन्न स्थानों से 12 मोटर साईकिलें चोरी की गयी हैं। उक्त मोटर साइकिलों को चोरी करने के बाद कुछ मोटर साईकिलो को मैने अपने घर पर तथा कुछ मोटर साईकिलो को अपने साथी अमजद पुत्र अजमल निवासी गाँव लण्ढौरा कस्बा, थाना मंगलौर, जनपद हरिद्वार के घर पर खडा किया है। मैं सिर्फ स्प्लेन्डर बाईक ही चोरी करता हूँ ,क्योकि स्पलेन्डर मोटर साईकिल का लॉक आसानी से खुल जाता है और इसकी मांग भी बहुत ज्यादा है, इसके लिये मैंने कई मास्टर चाबियां बना रखी हैं। आरोपी से पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर 06 मोटर साईकिल उसके घर नगला इमरती से बरामद की गयी तथा पूछताछ के दौरान प्रकाश मे आये अन्य अभियुक्त अमजद की गिरफ्तारी हेतु टीम को तत्काल हरिद्वार रवाना किया गया, जिसके द्वारा अभियुक्त अमजद पुत्र अजमल निवासी गाँव लण्ढौरा कस्बा व थाना मंगलौर, जनपद हरिद्वार को रूडकी से गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर उसके घर लण्ढौरा कस्बा से 05 अन्य मोटर साईकिल बरामद किया गया। अभियुक्त अमजद द्वारा पूछताछ में स्वीकार किया कि मुज्जमिल के द्वारा चोरी की गयी मोटर साईकिल को हम दोनो मिलकर इक्_ा कर रहे थे। हम दोनो ही अपने परिवार के कमाने वाले एकमात्र सदस्य हैं तथा बडा परिवार होने के कारण हमारी आर्थिक स्थिती अच्छी नहीं चल रही थी, जिस कारण हमारे द्वारा चुरायी गयी उक्त मोटर साईकिलों को बेचकर इनसे मिलने वाले पैसो को आधा-आधा बांटने की योजना बनाई हुयी थी। मै मुज्जमिल को इस काम के लिये प्रोत्साहित करता था, पुलिस टीम द्वारा दोनो अभियुक्तों से उनकी निशानदेही पर कुल 11 मोटर साईकिल हीरो होण्डा स्पलेण्डर प्लस बरामद की गयी। दोनो अभियुक्तों से बरामद मोटर साइकिलों में से 02 मोटर साइकिलों के सम्बन्ध मे थाना पटेलनगर तथा 03 मोटर साइकिलों के सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर में वाहन चोरी का अभियोग पंजीकृत है। अन्य मोटर साईकिलो के सम्बन्ध में जनपद के सभी थानों व अन्य जनपदों से जानकारी की जा रही हैं। साथ ही दोनो अभियुक्तगणो के आपराधिक इतिहास की भी जानकारी की जा रही है, दोनो अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रोडवेज कर्मियों के हड़ताल पर चले जाने से प्रदेशभर में जगह-जगह यात्री फंस गए
Next: नाबालिग से बलात्कार का आरोपी गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

बायोमेट्रिक हाजिरी में डॉक्टरों और कर्मचारियों की कोताही, प्राचार्य ने दे दी सख्त चेतावनी

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

टिहरी में शुरू हुआ साप्ताहिक विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

हरेला पर्व पर उद्यान विभाग बांटेगा फलदार पौधे

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बायोमेट्रिक हाजिरी में डॉक्टरों और कर्मचारियों की कोताही, प्राचार्य ने दे दी सख्त चेतावनी
  • टिहरी में शुरू हुआ साप्ताहिक विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर
  • हरेला पर्व पर उद्यान विभाग बांटेगा फलदार पौधे
  • एनएमसी मान्यता के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज की तैयारी तेज
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय पौधारोपण अभियान शुरू
  • पथरी में हत्या के गवाह के पिता को पिस्टल दिखाकर धमकाया, मुकदमा दर्ज
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.