Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • एसएसपी देवेन्द्र पींचा ने दन्या थाने का किया वार्षिक निरीक्षण
  • अल्मोड़ा

एसएसपी देवेन्द्र पींचा ने दन्या थाने का किया वार्षिक निरीक्षण

RNS INDIA NEWS 06/02/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। एसएसपी अल्मोड़ा देवेन्द्र पींचा ने गुरुवार को थाना दन्या का वार्षिक निरीक्षण किया। गार्द सलामी के बाद एसएसपी ने थाना परिसर के विभिन्न भागों जैसे सीसीटीएनएस कार्यालय, मालखाना, कर्मचारी बैरक, हवालात और भोजनालय का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान साफ-सफाई और व्यवस्था संतोषजनक पाई गई। एसएसपी ने अभिलेखों की गहन जांच कर कार्यालय स्टाफ को अभिलेख अद्यतित रखने के निर्देश दिए। सीसीटीएनएस कार्यों की समीक्षा करते हुए ऑनलाइन जीडी और आईआईएफ फॉर्मों को समय पर फीड करने और लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश भी दिए। उन्होंने थाने के लंबित माल, मुकदमाती वाहनों, वारंटों और शिकायती प्रार्थना पत्रों के निपटान पर विशेष बल दिया। जवानों को शस्त्र हैंडलिंग का अभ्यास कराकर उनकी दक्षता जांची गई, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए हेड कांस्टेबल प्रेम सिंह को सम्मानित करने की घोषणा की गई। भोजनालय प्रबंधन और सफाई व्यवस्था के लिए मैस कमांडर हेड कांस्टेबल मनोज कोहली को भी पुरस्कृत करने की घोषणा की गई। जनता दरबार के दौरान एसएसपी ने स्थानीय नागरिकों की समस्याएं सुनीं और कई मुद्दों का मौके पर समाधान किया। कुछ मामलों के शीघ्र निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। इस अवसर पर एसडीएम भनौली एन.एस. नगन्याल, व्यापार मंडल, स्थानीय जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। निरीक्षण के दौरान चौकी प्रभारी जागेश्वर भगवान गिरी, वाचक दान सिंह मेहता, अपर उपनिरीक्षक पुष्कर सिंह खाती सहित थाना स्टाफ भी मौजूद रहा। एसएसपी ने कर्मचारियों को स्मार्ट पुलिसिंग, कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने, यातायात प्रबंधन सुधारने, नशे के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने और व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जिलाधिकारी अध्यक्षता में बीसूका तथा मुख्यमंत्री घोषणाओं की समीक्षा बैठक आयोजित
Next: टिहरी एसएसपी ने बदले पुलिस अधिकारियों के प्रभार

Related Post

WhatsApp Image 2026-06-13 at 17.01.22 (1)_11zon
  • अल्मोड़ा

बिनसर वनाग्नि हादसे के शहीदों की पुण्यतिथि पर आयोजित हुई सभा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बिनसर वनाग्नि हादसे के शहीदों की पुण्यतिथि पर आयोजित हुई सभा
  • जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • मजखाली में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा को लेकर अल्मोड़ा पुलिस सतर्क, परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.