Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • भाव सही नहीं मिलने पर खेतों में खड़ी फूलगोभी पर ट्रैक्टर चलवा रहे किसान
  • हरिद्वार

भाव सही नहीं मिलने पर खेतों में खड़ी फूलगोभी पर ट्रैक्टर चलवा रहे किसान

RNS INDIA NEWS 03/02/2025
rns featured image new

रुड़की(आरएनएस)। धनौरी क्षेत्र में किसान फूलगोभी के दाम सही नहीं मिलने पर खेतों में ही नष्ट कर रहे हैं। उनका कहना है कि जितनी लागत फसल को उगाने में लगी, मंडी में उतना दाम भी नहीं मिल पा रहा है। इससे हताश किसान खेतों में फूलगोभी के ऊपर ट्रैक्टर-ट्रॉलियां चलाकर नष्ट कर रहे हैं। धनौरी क्षेत्र के किसान बड़ी मात्रा में फूलगोभी की पैदावार करते हैं, लेकिन इन दिनों रेट सही न मिलने से वे हताश हैं। सब्जी मंडी में फूलगोभी दो से तीन रुपये किलो बिक रही है। जिसके चलते किसान खेतों में ही गोभी पर ट्रैक्टर-ट्रॉली चलवाकर नष्ट करने को मजबूर हैं। सोमवार को किसान रमेश, महेंद्र गिरी, लियाकत, नरेश कश्यप, नूर अली ने अपनी जमीन में लगी फूल गोभी की फसल पर ट्रैक्टर-ट्रॉली चलवाकर रौंद दिया। उनका कहना है कि फसल में लाखों रुपये की लागत आई थी और उनकी फसल अभी तक दस हजार रुपये की भी नहीं बिक पाई। मुनाफा तो दूर फसल की लागत तक नहीं मिल पा रही है। जिसके चलते हमें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। वहीं जसवावाला में भी एक किसान सुरेंद्र ने भी दस बीघा फूलगोभी की तैयार फसल पर ट्रैक्टर चलवा दिया है।
धनौरी के किसान नरेश कश्यप ने कहा कि उन्होंने 35 बीघे में फूलगोभी लगाई थी जिसकी लागत लगभग एक लाख से ऊपर आई। मंडी में गोभी का उचित दाम नहीं मिलने पर फसल को टैक्टर से नष्ट करना पड़ा।
किसान लियाकत ने कहा कि उन्होंने भी आठ बीघा में फूल गोभी लगाई थी, जिसकी लागत ही लगभग 40 हजार आई थी। विवशता इतनी थी कि एक रुपये प्रति किलो गोभी बेचना पड़ रहा था। लागत तो दूर की बात ढुलाई का भाड़ा तक निकलना मुश्किल रहा हो रहा है। किसान महेंद्र गिरी ने कहा कि उन्होंने बड़ी उम्मीद से बीस बीघे जमीन पर फूलगोभी उगाई थी। उम्मीद थी कि मंडी में अच्छा दाम मिल जाएगा। जब फसल लेकर मंडी गए तो दो रुपये प्रति किलो के हिसाब से बेचनी पड़ी। उन्होंने कहा कि वाजिब दाम नहीं मिलने पर उन्होंने दस बीघा जमीन में खड़ी फसल पर ट्रैक्टर चलवा दिया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नौकरी दिलाने के नाम पर ठगे दो लाख रुपये
Next: हरित पहलः 2.77 हेक्टेयर जमीन पर खिलेगा खेल वन

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में चार मासूमों को रस्सी से बांधकर पीटा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.