Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • निगम के पुराने सामुदायिक भवन में खुलेगा कुमाऊं का पहला दिव्याशा केंद्र
  • नैनीताल

निगम के पुराने सामुदायिक भवन में खुलेगा कुमाऊं का पहला दिव्याशा केंद्र

RNS INDIA NEWS 03/02/2025
rns featured image new

हल्द्वानी(आरएनएस)। समाज कल्याण विभाग को कुमाऊं में पहला दिव्यांशा केंद्र खोलने के लिए भवन मिल गया है। विभाग जल्द ही बरेली रोड पर पुरानी आईटीआई के पास नगर निगम के पुराने तीन कमरों के सामुदायिक भवन में दिव्याशा केंद्र खोलने की तैयारी कर रहा है। इस केंद्र को खोले जाने से दिव्यांगों को उनकी जरूरत के मुताबिक सहायक उपकरण मिल सकेंगे। वहीं दिव्याशा केंद्र में दिव्यांगों के सहायक उपकरणों की मुफ्त में मरम्मत होगी। समाज कल्याण विभाग की ओर से दिव्यांगों को सहायता के लिए कृत्रिम अंग निर्माण निगम एल्मिको के सहयोग से कृत्रिम अंग दिए जाते हैं। इनके बिगड़ने या क्षतिग्रस्त होने पर दिव्यांगों को नये अंग लेने के लिए लंबी अवधि का इंतजार करना पड़ता है। दिव्यांगों के खराब हो रहे उपकरणों की मरम्मत करने के लिए समाज कल्याण विभाग कुमाऊं का पहला दिव्याशा केंद्र हल्द्वानी में खोलेगा। राज्य में यह दूसरा दिव्याशा केंद्र होगा। विभाग का पहला केंद्र देहरादून में संचालित है।
विभाग बीते तीन माह से नगर निगम के निष्प्रयोज्य भवन की तलाश में जुटा था। विभाग ने यहां पुरानी आईटीआई के पास बरेली रोड पर निगम के पुराने सामुदायिक केंद्र को चिन्हित किया है। विभाग के अनुसार इस भवन में पहले निगम का पुस्तकालय और आंगनबाड़ी केंद्र संचालित होता था लेकिन लंबे समय से भवन बंद था। यहां प्रधानमंत्री दिव्याशा केंद्र खोले जाने के बाद दिव्यांगों को सहायक उपकरण खराब होने पर लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर घिल्डियाल के अनुसार केंद्र संचालन के लिए हस्तांतरण की कार्रवाई हो चुकी है। जल्द ही केंद्र को संचालित करने के बाद यहां दिव्यांगों को उपकरण बांटे जाएंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: घर से लाखों के जेवर चोरी, बेटे के दोस्त पर शक
Next: पुलिस ने क्षेत्र के कई गांव में निकाला फ्लैग मार्च

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

राज्यपाल, सांसद और न्यायाधीशों ने योग से दिया निरोगी जीवन का संदेश

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

भवन निर्माण और सर्विस सेंटर में पानी के उपयोग पर लगी रोक हटी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची धाम के पास बस खराब होने से हाईवे पर तीन किलोमीटर लंबा जाम

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.