Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • दिल्ली में आप’दा’ की सरकार का जाना तय  : महाराज
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

दिल्ली में आप’दा’ की सरकार का जाना तय  : महाराज

RNS INDIA NEWS 03/02/2025
rns featured image new

 रोहतास नगर एवं रिठाला विधानसभा की चुनावी जनसभाओं में गरजेंगे महाराज

देहरादून(आरएनएस)।    आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आम आदमी की जेब पर डाका डालकर अपने लिए 45 करोड़ का शीशमहल खड़ा किया। आम आदमी के सरोकारों का दंभ भरने वाला करोड़ों के शीश महल में समझ से परे है। यदि हम पंजाब की बात करें तो वहां भी उनकी सरकार पूरी तरह से विफल हो चुकी है। कानून-व्यवस्था की स्थिति बद से बद्तर हो गई है, जिससे समाज में अशांति और डर का माहौल बन गया है।
उक्त बात प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने सोमवार को दिल्ली के रोहतास नगर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी जितेन्द्र महाजन एवं रिठाला विधानसभा क्षेत्र से कुलवंत राणा के समर्थन में दो अलग-अलग जगहों पर आयोजित भाजपा की चुनावी सभाओं को सम्बोधित करते हुए कही। उन्होंने अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी पर आरोप लगाते हुए उन्हें दलितों और संविधान का अपमान करने वाला करार दिया।
महाराज ने कहा कि दिल्ली में आप”दा”  की सरकार का जाना और भाजपा की सरकार का आना तय है। आम आदमी पार्टी की सरकार से दिल्ली की जनता त्रस्त है उसे केंद्र की सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। आयुष्मान भारत योजना के तहत मिलने वाली पांच लाख रुपए तक की फ्री इलाज की सुविधा से उसे दूर रखा गया है। भाजपा की सरकार बनने पर देश की राजधानी के लोगों को केन्द्र की सभी योजनाओं का लाभ मिलने के साथ साथ वरिष्ठ नागरिकों को अतिरिक्त पांच लाख रुपये का मुफ्त इलाज दिया उपलब्ध करवाया जायेगा। हमने संकल्प लिया है कि दिल्ली में डबल इंजन की सरकार बनने पर महिला समृद्धि योजना के तहत दिल्ली की महिलाओं को प्रति माह 2,500 रुपये देने के अलावा महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा और 6 महीने का सवेतन मातृत्व अवकाश दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार दिल्ली और पंजाब दोनों जगहों पर पूरी तरह से फेल रही है। अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की जनता से पांच साल में यमुना को पूरी तरह से साफ करने का वादा किया था लेकिन यमुना की सफाई के लिए केंद्र सरकार की ओर से दिए गए 8500 करोड़ रुपए के बावजूद भी यमुना की सफाई नहीं हो पाई। शराब घोटाले में करीब 2800 करोड़ रुपये भ्रष्टाचारी की भेंट चढ़ गए।
महाराज ने रोहतास नगर और रिठाला विधानसभा क्षेत्र की जनता से भाजपा प्रत्याशियों को विजई बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि यदि दिल्ली की जनता डबल इंजन की सरकार बनाती है तो दिल्ली की सभी 1700 से अनधिकृत कॉलोनियों को मालिकाना हक दिया जाएगा।
इस अवसर पर रोहतास नगर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी जितेन्द्र महाजन और रिठाला विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी कुलवंत राणा, के अलावा चन्द्र प्रकाश शर्मा, प्रवेश शर्मा, सुरेन्द्र शर्मा, अनुराग चंदेल, अभिषेक जैन, संजीव संजीव, नवीन कौशिक, मोहित गुप्ता, डा0 कोमल वशिष्ठ, श्रीमती कनिका जैन आदि मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मणिपुर हिंसा भडक़ाने में मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह का हाथ? सुप्रीम कोर्ट ने मांगी रिपोर्ट
Next: एसएसजे विवि में माइग्रेशन, डिग्री और अंकपत्र सुधार के लिए ऑनलाइन सुविधा शुरू

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

अगस्त में जारी होगी आउट ऑफ टर्न जॉब की विज्ञप्ति : रेखा आर्या

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

दून में चोरी में यूपी के गैंगस्टर समेत दो गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

कांग्रेस का अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यकों और महिलाओं पर अत्याचारों के खिलाफ उपवास

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • दोसाद नदी संरक्षण परियोजना के कार्यों का नाबार्ड ने किया मूल्यांकन
  • सोमेश्वर के दो बूथों पर गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा
  • ताकुला ब्लॉक की समस्याओं को लेकर प्रधान संगठन ने सौंपा ज्ञापन
  • पर्यटन स्वरोजगार और होम स्टे योजनाओं के 42 आवेदन स्वीकृत
  • अल्मोड़ा में सघन चेकिंग अभियान, 147 वाहन चालकों के चालान
  • बाड़ेछीना के पास खाई में गिरी बोलेरो, 11 लोग घायल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.