Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • मणिपुर हिंसा भडक़ाने में मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह का हाथ? सुप्रीम कोर्ट ने मांगी रिपोर्ट
  • राष्ट्रीय

मणिपुर हिंसा भडक़ाने में मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह का हाथ? सुप्रीम कोर्ट ने मांगी रिपोर्ट

RNS INDIA NEWS 03/02/2025
rns featured image new

नई दिल्ली (आरएनएस)। मणिपुर में जातीय हिंसा भडक़ाने को लेकर सामने आए कथित ऑडियो टेप की आवाज मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह से मेल खाने पर सुप्रीम कोर्ट ने इसकी फॉरेंसिक रिपोर्ट मांगी है।
सोमवार को मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना और न्यायमूर्ति पीवी संजय कुमार की पीठ ने यह आदेश जारी किया।
ऑडियो क्लिप की फॉरेंसिक लैब रिपोर्ट को केंद्रीय फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (सीएफएसएल) सीलबंद लिफाफे में सुप्रीम कोर्ट को सौंपेगी।
कोर्ट ने मामले की सुनवाई 24 मार्च से सूचीबद्ध कर दिया है।
मणिपुर हिंसा के याचिकाकर्ता कुकी ऑर्गनाइजेशन फॉर ह्यूमन राइट्स ट्रस्ट के वकील प्रशांत भूषण ने कहा कि निजी ट्रुथ लैब्स ने पुष्टि की कि 93 प्रतिशत ऑडियो की आवाज मुख्यमंत्री सिंह की आवाज से मिलती है।
इस पर सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि ट्रुथ लैब्स की रिपोर्ट पर भरोसा नहीं कर सकते, इसलिए क्लिप को सीएफएसएल को भेजा गया है।
इस पर भूषण ने जवाब दिया कि ट्रुथ लैब्स की रिपोर्ट सीएफएसएल रिपोर्ट से कहीं अधिक विश्वसनीय है।
सुनवाई के दौरान पीठ में शामिल न्यायमूर्ति संजय ने पूछा कि क्या उन्हें सुनवाई से अलग हो जाना चाहिए, क्योंकि जब उन्हें सुप्रीम कोर्ट में पदोन्नत किया गया था, तब उन्होंने मणिपुर के मुख्यमंत्री द्वारा आयोजित रात्रिभोज में भाग लिया था।
इस पर याचिकाकर्ता के वकील भूषण ने कहा कि मामले से न्यायमूर्ति संजय कुमार को बिल्कुल भी अलग होने की जरूरत नहीं है और इससे जरा सी भी समस्या नहीं है।
कोर्ट ने 1 हफ्ते में रिपोर्ट मांगी है।
मणिपुर के कुकी संगठन ने पिछले साल नवंबर में ट्रुथ लैब की रिपोर्ट जारी कर आरोप लगाया था कि मुख्यमंत्री सिंह ने हिंसा को भडक़ाने में मदद की है।
सुप्रीम कोर्ट में वकील भूषण ने कहा कि बातचीत एक बंद कमरे में हुई थी, जिसमें मुख्यमंत्री सिंह यह कहते सुनाई दे रहे हैं कि उन्होंने मैतेई समुदाय को गिरफ्तारी से बचाया और राज्य के शस्त्रागार से हथियार चोरी करने की अनुमति दी।
इस ऑडियो पर हंगामा मचा था।
मणिपुर में कुकी और मैतेई समुदाय के बीच मई, 2023 से हिंसा जारी है, जो हाई कोर्ट के एक आदेश के बाद भडक़ उठी थी।
इस हिंसा के दौरान अलग-अलग घटनाओं में 250 से ज्यादा लोग मारे गए हैं, 1,500 से ज्यादा जख्मी हुए हैं और करीब 60,000 को घर छोडऩा पड़ा है।
अब तक 500 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। हिंसा से चुराचांदपुर, बिष्णुपुर, इंफाल पूर्व और इंफाल पश्चिम सबसे ज्यादा प्रभावित हैं।
हिंसा रुक-रुककर जारी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गोधरा ट्रेन कांड के दोषी का कारनामा, पैरोल के दौरान फरार होकर बनाया चोरी गिरोह
Next: दिल्ली में आप’दा’ की सरकार का जाना तय  : महाराज

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • दोसाद नदी संरक्षण परियोजना के कार्यों का नाबार्ड ने किया मूल्यांकन
  • सोमेश्वर के दो बूथों पर गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा
  • ताकुला ब्लॉक की समस्याओं को लेकर प्रधान संगठन ने सौंपा ज्ञापन
  • पर्यटन स्वरोजगार और होम स्टे योजनाओं के 42 आवेदन स्वीकृत
  • अल्मोड़ा में सघन चेकिंग अभियान, 147 वाहन चालकों के चालान
  • बाड़ेछीना के पास खाई में गिरी बोलेरो, 11 लोग घायल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.