Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तरकाशी
  • पुरोला विधायक ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया
  • उत्तरकाशी

पुरोला विधायक ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया

RNS INDIA NEWS 02/02/2025
rns featured image new

उत्तरकाशी(आरएनएस)। नगर पंचायत चुनाव के दौरान भाजपा विधायक दुर्गेश्वर लाल तथा पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष हरिमोहन नेगी के बीच मतदाताओं को लुभाने को लेकर हुआ हंगामा अब पुलिस थाने तक पहुंच गया है। वोटरों को लुभाने को पैसे बांटने के कथित आरोपों व चुनाव के दौरान उनके साथ हुए हंगामे को लेकर विधायक दुर्गेश्वर लाल ने शनिवार को थाना पुरोला में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष हरिमोहन नेगी एवं एक न्यूज पोर्टल संचालक के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने विधायक दुर्गेश्वर लाल की तहरीर के आधार पर पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष हरिमोहन नेगी तथा न्यूज पोर्टल संचालक दीपेंद्र कलूड़ा के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। विधायक ने तहरीर में आरोप लगाया कि चुनाव के दौरान बीती 17 जनवरी को देर सायं जब वे नगर पंचायत वार्ड नंबर 5 में अपने परिचित जयमोहन राणा के घर पर भोजन करने गये थे तभी पुरोला के पूर्व नगर पंचायत हरिमोहन सिंह नेगी व दीपेंद्र कलूड़ा ने 50-60 लोगों के साथ जबरन घर में घुसकर गाली-गलौज, मारपीट एवं जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि इस दौरान हरिमोहन सिंह नेगी के पास अवैध हथियार था। विधायक ने यह भी आरोप लगाया कि न्यूज पोर्टल संचालक सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ गलत जानकारी व भ्रामक वीडियो फैलाकर उनकी छवि खराब कर रहा था। थानाध्यक्ष मोहन कठैत ने बताया कि पुरोला विधायक दुर्गेश लाल की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच चौकी प्रभारी नौगांव को सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दो निर्दलीय सभासदों को नेता प्रतिपक्ष ने दिलाई कांग्रेस की सदस्यता
Next: राशिफल 03 फरवरी

Related Post

rns featured image new
  • उत्तरकाशी

स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

पार्किंग नहीं होने से सेब ढुलान से बढ़ रहा किसानों का खर्च

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.