Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अतिवृष्टि के अलर्ट के चलते उत्तराखंड के सभी स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्रों में 14, 15 जुलाई को अवकाश
  • अल्मोड़ा
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • चमोली
  • चम्पावत
  • टिहरी
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी
  • बागेश्वर
  • रुद्रप्रयाग
  • हरिद्वार

अतिवृष्टि के अलर्ट के चलते उत्तराखंड के सभी स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्रों में 14, 15 जुलाई को अवकाश

RNS INDIA NEWS 13/07/2023
rns featured image new

देहरादून। प्रदेश में भारी बारिश के अलर्ट के मद्देनजर शुक्रवार और शनिवार को सभी सरकारी, निजी शिक्षण संस्थान और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश रहेगा। गुरूवार को इसके आदेश जारी कर दिए गए। आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास सचिव डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा ने इसकी पुष्टि की। इस बार छात्र-छात्राओं के साथ ही शिक्षक और कर्मचारी को भी अवकाश दिया गया है। इससे पहले बारिश की वजह सोमवार और मंगलवार को भी अवकाश कर दिया गया था। उच्च स्तर से निर्देश के बाद दोपहर ही राज्यस्तरीय आपातकालीन कंट्रोल रूम के डयूटी अफसर अजीत सिंह ने सभी डीएम और जिला स्तरीय आपदा प्रबंधन केंद्रों को इस बाबत आदेश जारी कर दिए थे।
हालांकि आदेश जारी होने के बाद कुछ देर तक गफलत भी बनी रही। आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारी सभी डीजी-शिक्षा बंशीधर तिवारी, शिक्षा निदेशकों जिला स्तरीय अधिकारियों को इस आदेश को कुछ समय होल्ड पर रखने की गुजारिश करते रहे। उनका कहना था कि कुछ समय बाद शासन स्तर से इसका विधिवत आदेश जारी किया जाएगा। दूसरी तरफ, शिक्षा महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने बताया कि सभी निदेशक, सीईओ, डीईओ को निर्देश दिए गए हैं कि वो तत्काल सभी स्कूलों को अवकाश की जानकारी दे दें।

शिक्षक-कर्मियों ने जताया आभार
स्कूल अवकाश के दौरान शिक्षक-कार्मिकों को भी ड्यूटी से मुक्त रखने का शिक्षकों ने सरकार का आभार जताया। पिछले कुछ दिनों से शिक्षक अवकाश के दौरान स्कूल बुलाए जाने का विरोध भी कर रहे थे। पिछले दिनों स्कूल जाते वक्त सड़क हादसे में एक शिक्षक की मृत्यु के बाद से यह मुददा काफी गरमा भी गया था। राजकीय शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष राम सिंह चौहान ने कहा कि सरकार ने स्कूल बंद होने पर शिक्षकों को न बुलाने का स्वागतयोग्य फैसला किया है। यदि स्कूल में छात्र हो तो ही शिक्षक के रहने की सार्थकता होती है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गैंगस्टर कुलदीप जघीना को बदमाशों ने गोलियों से भूना, पुलिसकर्मियों की आंखों में मिर्ची झोंक दिया वारदात को अंजाम
Next: कमरे में मिला वृद्ध का शव, दुर्गंध आने पर चला पता

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.