Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हमने देवभूमि में लैंड जिहाद, लव जिहाद और थूक जिहाद जैसी घटनाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है :  सीएम धामी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

हमने देवभूमि में लैंड जिहाद, लव जिहाद और थूक जिहाद जैसी घटनाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है :  सीएम धामी

RNS INDIA NEWS 02/02/2025
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  दिल्ली विधानसभा चुनाव के प्रचार अभियान के चलते आज उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी राजधानी दिल्ली के बवाना में चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे। तभी उन्होंने कहा कि हमने देवभूमि में लैंड जिहाद, लव जिहाद और थूक जिहाद जैसी घटनाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। सीएम ने हमलावर होते हुए कहा कि उत्तराखंड में हजारों एकड़ जमीन धर्म की आड़ में कब्जा कर ली गई है। उन्होंने इसे लैंड जिहाद बताया। आइए जानते हैं उन्होंने इस मामले पर क्या कुछ कहा।
धामी ने कहा कि जब मैं लैंड जिहाद की बात करता हूं, तो मुझे ये आप सबको जरूर बताना चाहिए कि लैंड जिहाद क्या है। धामी ने उत्तराखंड का जिक्र करते हुए कहा कि वहां बहुत सारी जगहों पर किसी धर्म की आड़ में, किसी जगह पर नीली चादर, कहीं पीली चादर तो कहीं हरी चादर चढ़ाकर जंगलों में हजारों एकड़ सरकारी जमीनों को कब्जा कर लिया गया है।
सीएम धामी ने कहा कि हमने इसके खिलाफ अभियान चलाया कि सरकारी जमीन पर एक भी जगह अतिक्रमण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसे हटाया जाएगा। इस तरह हमने देवभूमि उत्तराखंड में अभी तक साढ़े पांच हजार एकड़ से ज्यादा जमीन अतिक्रमण से मुक्त कराई है।
सीएम धामी दिल्ली की बवाना विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे भाजपा प्रत्याशी रविंद्र कुमार के समर्थन में रैली में भाग लेने पहुंचे थे। आने वाली 5 फरवरी को दिल्ली में विधानसभा चुनाव हैं। इस दिन वोटिंग के बाद तय हो जाएगा कि दिल्ली में किसकी सरकार बनेगी। वहीं आठ फरवरी को नतीजे सामने आते ही औपचारिक ऐलान भी हो जाएगा कि कौन सा दल सरकार बना रहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: घर में घुसकर किशोरी से किया दुष्कर्म
Next: गोल्डन कार्ड में अंशदान की कटौती के बाद भी लाभ नहीं मिलने पर नाराजगी जताई

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शराब स्टोर का सेल्स मैनेजर 15 लाख की शराब गायब कर फरार

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग
  • डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर डॉ. बी.सी. राय को दी श्रद्धांजलि
  • 33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल
  • पौड़ी हाईवे पर कंट्रोल्ड ब्लास्टिंग से खतरनाक बोल्डर हटाने का काम शुरू
  • शिवालिक नगर में सर्वे करने आई टीम का किया विरोध
  • शराब स्टोर का सेल्स मैनेजर 15 लाख की शराब गायब कर फरार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.