Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • भाई से कहासुनी के बाद छात्रा ने की आत्महत्या
  • हरिद्वार

भाई से कहासुनी के बाद छात्रा ने की आत्महत्या

RNS INDIA NEWS 30/07/2020
default featured image

हरिद्वार। कस्बा बहादराबाद की गली नंबर दो में एक बीए प्रथम वर्ष की छात्रा ने भाई की कहासुनी के बाद गुरुवार सुबह छत के पंखे में चुन्नी डालकर आत्महत्या कर ली। सुबह जब छात्रा का भाई घर पहुंचा तो दरवाजा बाहर से बंद था। लगभग एक घंटे तक दरवाजा नहीं खुला तो वह छत के रास्ते से घर में दाखिल हुआ। अंदर का नजारा देख उसके होश फाख्ता हो गए। उसकी बहन पंखें से लटकी हुई थी। आनन-फानन में अपनी बहन को फंदे से उतारकर आसपास के लोगों की सहायता से नजदीकी डॉक्टर के यहां लेकर गया। जहां डॉक्टर ने युवती को मृत घोषित कर दिया। छात्रा के भाई की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जिला अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। छात्रा अपनी मां और दो भाई से साथ रहती थी। मां और भाई सिडकुल की विभिन्न कंपनियों में काम पर चले गए। इस बीच छात्रा रीता (18) पुत्री रामचंद्र ने पंखे में चुन्नी डाल कर आत्महत्या कर ली। घटना का पता जब चला जब छात्रा के भाई को कंपनी में ड्यूटी पर नहीं रखा और वह घर वापस आ गया। सीओ सदर वीरेंद्र दत्त डोभाल ने बताया कि मृतक छात्रा रुडक़ी के एक कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा थी और इस वक्त वह अपने घर आई हुई थी। पिता राजस्थान में काम करते हैं। छात्रा के पास से सुसाइड नोट नहीं मिला है। बुधवार रात दोनों भाई बहनों के बीच में कुछ कहासुनी हुई थी। छात्रा के पिता को सूचना दे दी गई है। वह हरिद्वार के लिए निकल चुके हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हाथियों ने गन्ने व धान की फसलों को रौंदा
Next: घर में घुसकर सास-बहू से मारपीट

Related Post

default featured image
  • हरिद्वार

सिडकुल क्षेत्र में मोबाइल झपटने वाले तीन युवक गिरफ्तार, 6 मोबाइल बरामद

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
default featured image
  • हरिद्वार

यूजीसी नियमावली के खिलाफ सड़क पर उतरे सवर्ण

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
default featured image
  • देहरादून
  • हरिद्वार

हरिद्वार में हुई एचआरडीए के कार्यों की अहम समीक्षा बैठक

RNS INDIA NEWS 31/01/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • भूखंडों का स्वामित्व दर्ज कराने के लिए प्रशासन ने बढ़ाई 15 दिन की समय सीमा
  • जी रामजी योजना विकसित भारत की अवधारणा के लिए सराहनीय निर्णय : रेखा आर्या
  • धोखाधड़ी के आरोप में पूर्व सैनिक पर केस दर्ज
  • लोधिया क्रिकेट मैदान में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • बजट 2026 में न विजन, न समाधान : यशपाल आर्य
  • आयकर स्लैब में बदलाव न होने पर शिक्षक-कर्मचारी संगठन ने जताई नाराजगी

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.