
पिथौरागढ़(आरएनएस)। जिला क्रिकेट लीग में हिमालय क्रिकेट क्लब ने 8 विकेट से जीत दर्ज की है। शुक्रवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में हिमालयन क्रिकेट क्लब व द एथलीटस होम क्रिकेट एकेडमी के बीच मुकाबला हुआ। टॉस जीतकर द एथलीट्स होम क्रिकेट एकेडमी ने पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। एकेडमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 25 ओवर में सिर्फ 98 का स्कोर खड़ा किया। इसमें नरेंद्र ने सर्वाधिक 25 रन बनाए। हिमालयन क्रिकेट क्लब की ओर से नरेश ने 3, सुनील और लक्ष्मण ने 2-2 खिलाडियों के विकेट चटकाए। हिमालयन क्रिकेट क्लब ने 15 ओवर्स में 2 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। शुभम व सौम्य ने 1-1 विकेट लिया l पिथौरागढ़ क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव उमेश चन्द्र जोशी ने अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी ऐंजल पुनेडा को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। मैच में अध्यक्ष दिनेश जोशी, अंपायर दिनेश जोशी, गौरव जोशी, विवेक भट्ट, दिव्यांश पंत, ,भूपाल सिंह चुफाल, प्रकाश डिगारी, दिनेश भट्ट, दिनेश बोरा, भूपेश बिष्ट, शाहिल रावत, आयुष पांडेय, सौम्य टम्टा, प्रकाश सिंह दिगारी, राजिंन्द्र सिंह गुररों, प्रशांत भैसोडा मौजूद रहे।

