Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • जिला प्रशासन की टीम ने नाबालिग की शादी रुकवाई
  • रुद्रप्रयाग

जिला प्रशासन की टीम ने नाबालिग की शादी रुकवाई

RNS INDIA NEWS 16/01/2025
rns featured image new

रुद्रप्रयाग(आरएनएस)। लड़कियों की कम उम्र में शादी ना करने और बाल विवाह को लेकर कई जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद चोरी छिपे नाबालिग लड़कियों की शादी के मामले सामने आते रहते हैं। ताजा मामला जखोली ब्लॉक के दूरस्थ गांव का है। जहां 16 वर्षीय नाबालिग लड़की की शादी होने जा रही थी, लेकिन इसकी भनक प्रशासन को लग गई। जिस पर जिला प्रशासन की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और शादी रुकवा दी।
दरअसल, जखोली ब्लॉक के दूरस्थ एक गांव में 16 साल की लड़की की शादी होने जा रही थी। तभी किसी ने इसकी सूचना प्रशासन को दे दी। इसके बाद वन स्टॉप सेंटर केंद्र की प्रशासक रंजना गैरोला भट्ट, मिशन शक्ति की जिला समन्वयक दीपिका कांडपाल, चाइल्ड हेल्पलाइन के सुपरवाइजर सुरेंद्र सिंह के साथ केस वर्कर अखिलेश सिंह लड़की के घर पहुंचे।

हाईस्कूल के प्रमाण पत्र और स्कूल से चला उम्र का पता: वहीं, मौके पर पहुंचने पर प्रशासन की टीम को परिजनों ने बताया कि लड़की का आधार कार्ड में उम्र 18 वर्ष दर्ज है, जबकि, शिकायतकर्ता ने हाईस्कूल के प्रमाण पत्र में उसकी उम्र 16 वर्ष बताई थी। चाइल्ड हेल्पलाइन ने स्कूल के प्रधानाचार्य से संपर्क किया। जिसके बाद खुलासा हुआ कि प्रमाण पत्र में लड़की की वास्तविक उम्र 16 वर्ष 4 महीने है।
जांच टीम ने लड़की के परिजनों को सख्त चेतावनी दी कि यदि 18 वर्ष से पहले उसका विवाह कराया गया तो उन्हें दो साल की कड़ी सजा और जुर्माना भुगतना पडे़गा। साथ ही मौके पर मौजूद पटवारी और ग्राम प्रधान को भी निर्देश दिए गए कि यदि भविष्य में ऐसे मामले सामने आए तो चाइल्ड हेल्पलाइन के नंबर 1098 पर सूचना दें। ताकि, तत्काल कार्रवाई की जा सके।
वहीं, स्थानीय लोगों का कहना था कि इस प्रकार से नाबालिग लड़की की शादी कराना कानूनन अपराध है। प्रशासन की इस सक्रियता से एक पाप होने से बचा है। ऐसा कृत्य मासूम बच्चियों की जिदंगी के साथ बड़ा खिलवाड़ है। आज के समय में इस प्रकार की सोच से समाज पर गलत असर पड़ रहा है। इसलिए समय रहते जिला प्रशासन की ओर से गांव-गांव में अभियान चलाते हुए लोगों को जागरूक करने की आवश्यकता है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 38वें राष्ट्रीय खेल में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों के लिए सभी सुविधा उपलब्ध करना सुनिश्चित करेंगेः सचिव
Next: सुरक्षात्मक कार्य न होने से नगर पालिका क्षेत्र के मतदाताओं में नाराजगी

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

फूलों की खेती से महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ऊखीमठ में हुआ जन संवाद कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.