Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • 38वें राष्ट्रीय खेल में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों के लिए सभी सुविधा उपलब्ध करना सुनिश्चित करेंगेः सचिव
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

38वें राष्ट्रीय खेल में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों के लिए सभी सुविधा उपलब्ध करना सुनिश्चित करेंगेः सचिव

RNS INDIA NEWS 16/01/2025
rns featured image new

योजन समिति एवं संबंधित अधिकारी आपस में बेहतर समन्यवय बनाकर कार्य करें।

देहरादून(आरएनएस)।   सचिव उत्तराखण्ड शासन धीराज सिंह गर्ब्याल ने सचिवालय परिसर स्थित अपने कार्यालय कक्ष में 38वें राष्ट्रीय खेल आयोजन के सफल क्रियान्वयन को लेकर, आयोजन समितियों के पदाधिकारी एवं जनपद के संबंधित अधिकारियों की बैठक ली।
उन्होंने अवस्थापना सुविधाओं, मार्गों के सुदृढ़ीकरण, सौंदर्यीकरण, सुगम आवागमन, मीडिया समन्वय, विद्युत आपूर्ति, सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन, अग्निशमन व्यवस्था और वॉलंटियर प्रबंधन से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा करते हुए सम्बंधित अधिकारियो को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय खेल में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों और आयोजन दल के लिए चिकित्सा और आवासीय सुविधाओं को प्राथमिकता दी जाए। खिलाड़ियों को ठहरने के लिए क्रीडा स्थल के समीप  होटलों में व्यवस्था की जाए। खेल स्थलों पर चिकित्सा सेवाओं की उपलब्धता और बाहरी डॉक्टरों की तैनाती पर भी विशेष ध्यान देने को कहा गया।
उन्होंने सभी आयोजन की तैयारियों को समयबद्ध पूर्ण करने के निर्देश दिया। साथ ही राष्ट्रीय खेल आयोजन समितियों को जिला प्रशासन एवं सम्बंधित विभाग के साथ समन्वय बनाकर कार्य करने को कहा। जबकि आयोजन समिति के उपस्थित प्रतिनिधियों को शीघ्र जिला प्रशासन के साथ बैठक करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर अपर सचिव ग्राम्य विकास अनुराधा पाल, अपर नगर आयुक्त हेमंत कुमार वर्मा, सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह, सहायक निदेशक / जिला सूचना अधिकारी बद्री चंद्र नेगी, जिला क्रीड़ा अधिकारी रविन्द्र भंडारी,  अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सी.एस. रावत पुलिस उपाधीक्षक नीरज सेमवाल,  जिला युवा कल्याण अधिकारी पी.सी पांडे, आयोजन समिति के सदस्य राज हम्लाई, शमीर शेख, नेवी पेयुल, अक्षय डांगे, फराज़ शेख, मिशेल रॉब्सन और आरोही अरोड़ा, व सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गणतंत्र दिवस पर बिजली की रोशनी में जगमगाएंगे सरकारी भवन
Next: जिला प्रशासन की टीम ने नाबालिग की शादी रुकवाई

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

केवि संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.