Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • बिहार
  • कोचिंग से लौट रही छात्रा से हैवानियत, पिस्तौल की नोक पर युवकों ने किया गैंगरेप
  • बिहार

कोचिंग से लौट रही छात्रा से हैवानियत, पिस्तौल की नोक पर युवकों ने किया गैंगरेप

RNS INDIA NEWS 07/01/2021
rape victim

मुजफ्फरपुर(आरएनएस)। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में कोचिंग से घर लौट रही 10वीं की छात्रा को अगवा कर पांच युवकों ने पिस्तौल की नोक पर गैंगरेप कर हैवानियत की घटना को अंजाम दिया ,घटना जिले के सकरा थाना के पिपरी-सहदुल्लापुर रोड में सोमवार शाम की है। घटना में पुलिस की लापरवाही से तीन दिन बाद केस दर्ज हुआ। कोचिंग से घर लौट रही 10वीं की छात्रा को बोलेरो सवार युवकों ने अगवा कर लिया। सुजावलपुर स्थित एक बंद पेट्रोल पंप के जर्जर कमरे में ले जाकर बंधक बनाकर पिस्तौल की नोक पर पांच युवकों ने गैंगरेप किया। किसी तरह पीडि़ता खिडक़ी के रास्ते भाग कर एनएच पर पहुंची। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे परिजन छात्रा को घर ले गए। घटना के तीन दिन बाद बुधवार को मामला महिला थाने पहुंचा। इससे पहले परिजन ने सकरा थाने को इसकी सूचना दी। घटना के अगले दिन मंगलवार को परिजनों ने एक आरोपित को पकड़ कर पुलिस के हवाले भी किया, लेकिन पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया। परिजन को डांट फटकार भी लगाई, जिसका एक ऑडियो परिजन ने पुलिस को दिया है। सकरा थाने के टालमटोल पर घटना के 48 घंटे बाद बुधवार को पीडि़ता अपने परिजन के साथ महिला थाने पहुंची। परिजन ने थाने में गैंगरेप को लेकर आवेदन दिया। इस आधार पर महिला थाने में पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ट्रंप पर ट्रिपल अटैक : टिवटर, फेसबुक और इंस्टाग्राम ने ब्लॉक किए अकाउंट- दी बड़ी चेतावनी
Next: उत्तरप्रदेश के भदोही से तीन क्विंटल गांजा बरामद

Related Post

rns featured image new
  • बिहार
  • राष्ट्रीय

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए की ऐतिहासिक जीत, नीतीश कुमार फिर बनेंगे मुख्यमंत्री

RNS INDIA NEWS 14/11/2025 0
rns featured image new
  • बिहार
  • राष्ट्रीय

बिहार के नवादा में दबंगों का आतंक, फायरिंग कर 80 घरों को किया आग के हवाले; गांव में 5 थानों की पुलिस तैनात

RNS INDIA NEWS 19/09/2024 0
rns featured image new
  • बिहार
  • राष्ट्रीय

बिहार में बीजेपी को शिखर पर ले जाने वाले सुशील मोदी नहीं रहे

RNS INDIA NEWS 14/05/2024 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.