Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • सीएसआर गाइडलाइन का अध्ययन कर प्रोजेक्ट उपलब्ध
  • टिहरी

सीएसआर गाइडलाइन का अध्ययन कर प्रोजेक्ट उपलब्ध

RNS INDIA NEWS 04/01/2025
rns featured image new

नई टिहरी(आरएनएस)।  जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बैठक लेते हुए सीएसआर (कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व) के तहत संचालित परियोजनाओं के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को सीएसआर गाइडलाइन का अध्ययन कर अच्छे प्रोजेक्ट बनाकर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। कहा कि अधिकारी फंड की कमी के चलते कोई काम न छोड़ें। परियोजना का प्रभावी रूप से क्रियान्वयन किए जाने के बाद उनको सहयोग पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा। स्वीकृति मिलते ही कार्य शुरू किया जाएगा। शनिवार को वीसी सभागार में आयोजित बैठक में डीएम मयूर दीक्षित ने कहा कि सीएसआर परियोजना के तहत विशेष तौर पर शिक्षा और रोजगार को प्राथमिकता दें। शिक्षा को बढ़ावा देना, विशेष रूप से बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों और दिव्यांगों के बीच व्यावसायिक कौशल को बढ़ाना और आजीविका बढ़ाने वाली परियोजनाएं, अस्पताल की सुविधा, महिलाओं को सशक्त बनाना, प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण, खेलों को बढ़ावा देने के लिए प्रशिक्षण, ग्रामीण विकास परियोजनाएं, दूरस्थ क्षेत्र के आंगनबाड़ियों को मॉडल आंगनबाड़ी के रूप विकसित करने, कैरियर कांउसिलिंग, जल संरक्षण के कार्य, आजीविका के कार्य जैसे योजना प्लान बनाकर रख सकते हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार समाज की जरूरत है। ऐसे में सिर्फ सरकारी योजनाओं से इन क्षेत्रों में पूर्ति करना मुश्किल है। सीएसआर इसके लिए और बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। इस मौके पर सीडीओ डॉ. अभिषेक त्रिपाठी, सीएमओ डॉ. श्याम विजय, सीईओ एसपी सेमवाल, पीडी डीआरडीए पीएस चौहान,डीपीआरओ एमएम खान, सेवायोजन अधिकारी लक्ष्मी यादव, डीईओ बेसिक हेमलता भट्ट, डीपीओ संजय गौरव, उरेडा अधिकारी के परियोजना अधिकारी एसएस महर आदि मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री धामी पहनते हैं मलारी और मुनस्यारी सहित पहाड़ के अन्य क्षेत्रों के ट्वीड से बनी जैकेट, मफलर
Next: मेयर चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी मीना को मिल रहा है पूर्ण सहयोग :  गोदियाल

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

बंजी जंपिंग के बाद बिगड़ी युवक की तबीयत, सीने में हुआ तेज दर्द, परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे, मौत

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

बीएमएम कॉलेज के पंजीकरण पर छात्रों ने उठाए सवाल, सीडीओ ने दिए जांच के निर्देश

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

मैती मिलन मेले में कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जून
  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.