Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • नगर निगम के मेयर और पार्षद उम्मीदवारों को आवंटित किए गए चुनाव चिन्ह
  • ऊधम सिंह नगर

नगर निगम के मेयर और पार्षद उम्मीदवारों को आवंटित किए गए चुनाव चिन्ह

RNS INDIA NEWS 03/01/2025
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)।   शुक्रवार को नगर निगम के मेयर और पार्षदों के साथ लालपुर नगर पंचायतों के अध्यक्ष और सभासद उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न आवंटित करने की प्रक्रिया कलेक्ट्रेट में शुरू हो गई है। नगर निकाय चुनाव में उम्मीदवारों ने अपने सिंबल के साथ प्रचार शुरू कर दिया। कलेक्ट्रेट में शुक्रवार को रिटनिंग आफीसर त्रिलोक सिंह मर्तोलिया और सहायक रिटनिंग आफीसर दिनेश कुटेला ने रुद्रपुर नगर निगम मेयर पद के चार प्रत्याशी और निगम के 40 वार्डों के 119 पार्षद उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न आवंटित किए गए। वहीं लालपुर नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के तीन प्रत्याशी और सभासद पद के 20 उम्मीदवारों के चुनाव चिह्न कलेक्ट्रेट में रिटनिंग आफीसर सुशील कुमार ने आवंटित किए। शुक्रवार सुबह से ही मेयर और पार्षद पद के उम्मीदवार चुनाव चिह्न लेने के लिए कलेक्ट्रेट पहुंचने शुरू हो गए। चुनाव चिह्न को लेकर सबसे अधिक बेचैनी निर्दलीय उम्मीदवारों में दिखाई दी। सुबह 11 बजे ही कई मेयर और पार्षद उम्मीदवार नामांकन कक्ष के बाहर आकर बैठ गए। आरओ त्रिलोक सिंह मर्तोलिया ने एक- एक कर उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न आवंटित कर दिए। ज्यादातर निर्दलीय उम्मीदवारों को उनकी पसंद के चुनाव चिह्न आवंटित हो गए। सपा को छोड़कर कांग्रेस और भाजपा राजनीतिक दलों के उम्मीदवारों को पार्टियों के रिजर्व चुनाव चिह्न आवंटित किए गए। कांग्रेस उम्मीदवार मोहन लाल खेड़ा को हाथ का पंजा, भाजपा प्रत्याशी विकास शर्मा को कमल का फूल, सपा प्रत्याशी इमरान अहमद अंसारी को पतंग और निर्दलीय प्रत्याशी अजय कुमार को कुल्हाड़ी चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया। नगर निकाय चुनाव में उम्मीदवारों ने अपने सिंबल के साथ प्रचार शुरू कर दिया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सीएम से मुलाकात ही मेरी भाजपा में ज्वाइनिंग : ठुकराल
Next: बालेश्वर वार्ड से भाजपा प्रत्याशी इन्द्र मोहन भंडारी के चुनाव कार्यालय का किया उद्घाटन

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

भारत-नेपाल सीमा पर अतिक्रमण हटाने पर बनी सहमति

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

नशे में रेलवे ट्रैक पर सोया मजदूर, ट्रेन गुजरने से कटा हाथ

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सड़क पार कर रही महिला को जेसीबी ने कुचला, मौत

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जून
  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.