Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • हुकुम सिंह सातवीं बार बने देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष
  • नैनीताल

हुकुम सिंह सातवीं बार बने देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष

RNS INDIA NEWS 02/01/2025
rns featured image new

हल्द्वानी(आरएनएस)।   हुकुम सिंह कुंवर देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के सातवीं बार प्रदेश अध्यक्ष चुने गए हैं। गुरुवार को संगठन के स्थापना दिवस पर आयोजित अधिवेशन में ध्वनिमत से उनका निर्विरोध चुनाव किया गया। बिठौरिया के निजी बारातघर में आयोजित अधिवेशन में संगठन की पिछले पांच साल की गतिविधियों का ब्योरा रखा गया। इसके बाद संगठन के संस्थापक अध्यक्ष ने अपना कार्यकाल पूरा होने पर इस्तीफा सौंपा। इसके बाद नए अध्यक्ष के लिए सदस्यों से नाम आमंत्रित किए गए। प्रदेश महामंत्री राजकुमार केसरवानी ने हुकुम सिंह कुंवर के ही नाम का प्रस्ताव रखा। इसका अनुमोदन प्रदेश उपाध्यक्ष गोपाल भट्ट ने किया। अधिवेशन में मौजूद सदस्यों ने कुंवर को सातवीं बार ध्वनिमत से अध्यक्ष चुना। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि राज्य आंदोलन के साथ ही व्यापारियों के हितों के लिए अपने गठन के बाद से संगठन लगातार काम कर रहा है। अब संगठन ज्यादा मजबूती से अपना संघर्ष जारी रखेगा। अधिवेशन में प्रदेश अनुशासन समिति के अध्यक्ष डॉ. बालम सिंह बिष्ट, प्रदेश मंत्री रमेश जोशी, प्रदेश सचिव पूरन सिंह, खड़क सिंह बगडवाल, हिमांशु मेर, हल्द्वानी अध्यक्ष अजय कृष्ण गोयल, चोरगलिया अध्यक्ष दीपक थुवाल, हल्दूचौड़ अध्यक्ष खीम सिंह बिष्ट, पंकज कुमार, हर्ष जलाल, पंकज सुयाल, घनश्याम सिंह बिष्ट, भास्कर सुयाल, उत्तम पंवार, मनीष, शंभू दत्त कविदयाल, शंकर सिंह रावत, दीपक खुल्वे, श्याम सिंह नेगी, संदीप पाठक, राजेश अधिकारी, हरमोहन बिष्ट, जेड वारसी, आफताब हुसैन, अमित बुधलाकोटी, सूरज सामंत, कृष्ण कुमार आगरी, राकेश अग्रवाल, बृजमोहन सिजवाली, बलवंत रावत, सुरेश तिवारी, पीपी सिंह, गुरुदयाल सिंह, माधो सिंह देउपा, राहुल नेगी, दीपक जोशी, मनोज बिनवाल, विनय चौहान, अविनाश गुप्ता, जगत सिंह बोरा, सुरेश अग्रवाल, जीवन पांडे, वीरेंद्र सिंह रौतेला, भुवन दानी, उमेश बेलवाल, प्रकाश सिंह, मयंक जोशी, पीएस जीना, दान सिंह बिष्ट मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नानकमत्ता में भाजपा प्रत्याशी प्रेम सिंह निर्विरोध चेयरमैन बने
Next: अल्मोड़ा: आप जिलाध्यक्ष सहित 08 पदाधिकारी कांग्रेस में हुए शामिल

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची मेले के लिए 350 बसें लगाई गईं, दो दिन प्रभावित रहेंगी पर्वतीय रूटों की सेवाएं

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

आईपीएस निवेदिता कुकरेती ने संभाला आईजी कुमाऊं का कार्यभार, कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने पर जोर

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-06 at 22.36.01_11zon
  • नैनीताल

विश्व पर्यावरण दिवस पर रामगढ़ रेंज में वृक्षारोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.