Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का पुतला फूंका
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का पुतला फूंका

RNS INDIA NEWS 06/01/2021
rns featured image new

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष की अभद्र टिप्पणी सम्पूर्ण महिला जाति का अपमान: प्रीतम

देहरादून। उत्तराखण्ड प्रदेश कंाग्रेस कमेटी ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत द्वारा कांग्रेस की वरिष्ठ नेता एवं नेता प्रतिपक्ष डॉ० इन्दिरा हृदयेश पर की गई अभद्र टिप्पणी को सम्पूर्ण महिला जाति का अपमान बताते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत का पुतला दहन किया है। प्रदेश कंाग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने आज प्रात: प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, राजीव भवन से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की शव यात्रा निकालते हुए नारेबाजी के साथ उनके पुतले को आग के हवाले किया। पुतला दहन से पूर्व प्रदेश कंाग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत द्वारा कांग्रेस की वरिष्ठ नेता एवं नेता प्रतिपक्ष डॉ० इन्दिरा हृदयेश पर की गई अभद्र टिप्पणी को सम्पूर्ण महिला जाति का अपमान बताया है। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत भाजपा के अकेले नेता नहीं हैं जिन्होंने महिला जाति का अपमान किया है, इससे पहले भी भारतीय जनता पार्टी के नेता मातृशक्ति का लगातार अपमान करते रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा मुख्यालय में अपने ही दल की एक महिला कार्यकर्ता के शारीरिक शोषण के आरोपों में घिरे भाजपा के प्रदेश महामंत्री (संगठन) पर महिला द्वारा स्वयं ही यौन उत्पीडऩ के आरोप लगाये गये इस घटना के प्रकाश में आने के बाद भाजपा के देहरादून महानगर अध्यक्ष के बयानों ने राजनीति कर रही हर महिला पर प्रश्न चिन्ह लगाने का काम किया जिसमें उन्होंने कहा कि राजनीति में कार्य कर रही प्रत्येक महिला को पुरूष गिद्ध की दृष्टि से देखते हैं तथा महिलायें राजनीति में मानसिक रूप से तैयार होकर आती है। प्रीतम सिंह ने कहा कि भाजपा नेताओं एवं पदाधिकारियों ने सदैव अपने शर्मनाक कामों एवं बयानों से समाज में राजनीति कर रही महिलाओं की छवि को धूमिल करने का काम किया है। इससे पूर्व भाजपा के नेता वरिष्ठ पत्रकार एवं केन्द्रीय मंत्री एम० जे० अकबर पर 20 महिला पत्रकारों द्वारा यौन उत्पीडऩ का आरोप हो चाहे राष्ट्रीय सह संयोजक शिव प्रकाश पर पश्चिम बंगाल की महिला द्वारा बलात्कार का आरोप हो चाहे देवभूमि उत्तराखण्ड में महामंत्री संगठन संजय कुमार का प्रकरण हो, सभी शर्मशार एवं झकझोर देने वाले है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं को महिलाओं के उत्पीडऩ और कुत्सित मानसिकता रखने वालों के संरक्षक के रूप में देखा जाना चाहिए। भाजपा नेताओं के इस प्रकार के बयानों से भाजपा की मातृ शक्ति के प्रति घृणित मानसिकता उजागर होती है। प्रीतम सिंह ने भाजपा के बेटी बचाओ, बेटी बढ़ाओ नारे पर भी कटाक्ष करते हुए कहा कि आज तो महिलाओं को सबसे ज्यादा खतरा भाजपा के ही लोगों से है। कंाग्रेस पार्टी ने मांग की है कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ महिला अपमान के लिए अपराधिक मामला दर्ज कर मुकदमा चलाया जाना चाहिए।
प्रदेश महामंत्री संगठन विजय सारस्वत ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष के बारे में की गई अभद्र टिप्पणी के लिए प्रदेश अध्यक्ष श्री प्रीतम सिंह के आह्रवान गढ़वाल मण्डल के सभी जिला एवं ब्लाक मुख्यालयों में कल 7 जनवरी को तथा 9 जनवरी को कुमाऊं मण्डल के जिला व ब्लाक मुख्यालयों में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष का पुतला दहन किया जायेगा। उन्होंने यह भी बताया कि प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड को पत्र लिखकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ सक्षम धाराओं में एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की भी मांग की है। पुतला दहन करने वालों में प्रदेश महामंत्री संगठन विजय सारस्वत, प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धस्माना, आर्येन्द्र शर्मा, महामंत्री नवीन जोशी, राजेन्द्र शाह, पी.के. अग्रवाल, पूर्व मंत्री अजय सिंह, महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, पूर्व विधायक राजकुमार, राजीव महर्षि, गरिमा दसौनी, लखपत बुटोला आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: स्वस्थ होकर देहरादून लौटे सीएम, दून पहुंचने पर हुआ स्वागत
Next: पूर्व सीएम हरीश रावत ने की सीएम त्रिवेंद्र रावत की तारीफ

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

म्यूंडा गांव में खड्ड के उफान से तबाही, खेत, रास्ते और छानियों को भारी नुकसान

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून
  • पौड़ी

स्कूलों में अनिवार्य होंगी एनसीसी, एनएसएस और स्काउट-गाइड इकाइयां: धन सिंह रावत

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

दून में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, राजस्थान के दो आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 05 जून
  • ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत छह गांवों में पहुंचे वैज्ञानिक, किसानों को दी आधुनिक खेती की जानकारी
  • आयुक्त ने अस्पताल का औचक निरीक्षण कर मरीजों का हाल जाना
  • हरिद्वार में अब संस्कृत में भी दिखेंगे सरकारी बोर्ड
  • बागेश्वर डीएम ने कमिश्नर को योजनाओं की प्रगति से कराया अवगत
  • किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.