Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अर्थ जगत
  • अब घर बैठे कर सकेंगे माल की बुकिंग, रेलवे ने लॉन्च किया पोर्टल- ट्रैकिंग की सुविधा भी मिलेगी
  • अर्थ जगत

अब घर बैठे कर सकेंगे माल की बुकिंग, रेलवे ने लॉन्च किया पोर्टल- ट्रैकिंग की सुविधा भी मिलेगी

RNS INDIA NEWS 06/01/2021
rns featured image new

नई दिल्ली। रेलवे ने माल की बुकिंग के लिए आज एक समर्पित पोर्टल की शुरुआत की जिस पर कारोबारी घर बैठे अपने माल की बुकिंग करा सकेंगे। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने आज एक वर्चुअल कार्यक्रम में ‘फ्रेट बिजनेस डेवलपमेंट पोर्टल’ को लॉन्च किया। उन्होंने कहा कि भारतीय रेल ने कोविड-19 महामारी के दौर में भी अनिवार्य वस्तुओं की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित किया और आर्थिक गतिविधियों को रुकने नहीं दिया। अप्रैल-मई में परिवहन बेहद कम रहने के बावजूद चालू वित्त वर्ष में माल ढुलाई में बढ़ोतरी की उम्मीद है।
गोयल ने कहा कि पिछले वित्त वर्ष में 01 अप्रैल 2019 से 04 जनवरी 2020 तक जितनी माल ढुलाई हुई थी। मौजूदा वित्त वर्ष की समान अवधि में यानी 04 जनवरी 2021 तक उसका 98 प्रतिशत का आँकड़ा हासिल हो चुका है। उम्मीद है कि चालू वित्त वर्ष में माल धुलाई में वृद्धि दर्ज की जायेगी। उन्होंने कहा कि इस पोर्टल के माध्यम से कारोबारी बिना रेलवे कार्यालय में गये अपने घर या ऑफिस से ही माल की बुकिंग करा सकेंगे। इसी पोर्टल पर वे अपने माल की ट्रैकिंग भी कर सकेंगे। इससे पारदर्शिता बढ़ेगी। भारतीय रेलवे की मुख्य वेबसाइट पर इस पोर्टल का लिंक उपलब्ध है।
रेल मंत्री ने कहा कि भारतीय रेल लगातार अपने ग्राहकों बेहतर सेवा देने के लिए प्रतिबद्ध है। पिछले छह साल में योजनाबद्ध तरीके से इस दिशा में काम किया गया है। पिछले साल 29 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समर्पित माल ढुलाई गलियारे के पहले खंड का उद्घाटन किया जबकि दूसरे खंड का उद्घाटन 07 जनवरी को किया जायेगा। इस साल 03 जनवरी को यात्री टिकट आरक्षण के लिए पोर्टल और ऐप को नये स्वरूप में लॉन्च किया गया है। इस मौके पर रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष सुनीत शर्मा, ऑपरेशन एवं कारोबार विकास सदस्य पी.एस. मिश्रा और रेलवे के कई अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अफसर भी देखकर रह गए हैरान, गली में गुटखा बनाने वाले ने की 832करोड़ की जीएसटी चोरी
Next: रेलवे परियोजना के पैकेज के लिए सबसे कम बोली लगाने वाली कंपनी बनी एलएंडटी

Related Post

WhatsApp Image 2026-02-01 at 20.03.24_11zon
  • अर्थ जगत
  • राष्ट्रीय

केंद्रीय बजट 2026-27: विकास की रफ्तार पर जोर, आम आदमी को मिली सीमित राहत

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
rns featured image new
  • अर्थ जगत
  • राष्ट्रीय

बजट 2025: 200 कैंसर डे केयर सेंटर बनाए जाएंगे, 36 लाइफ सेविंग ड्रग्स पर मिलेगी छूट

RNS INDIA NEWS 01/02/2025 0
rns featured image new
  • अर्थ जगत
  • राष्ट्रीय

बजट 2025: किसान क्रेडिट कार्ड की लिमिट 3 से बढक़र 5 लाख हुई, अन्नदाताओं को मिली यें सौगातें

RNS INDIA NEWS 01/02/2025 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.