Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • ऊखीमठ में चल रही पांडव लीला में पांडवों ने की तीर्थयात्रा
  • रुद्रप्रयाग

ऊखीमठ में चल रही पांडव लीला में पांडवों ने की तीर्थयात्रा

RNS INDIA NEWS 21/12/2024
rns featured image new

रुद्रप्रयाग(आरएनएस)।  ओंकारेश्वर मन्दिर में आयोजित पाण्डव नृत्य के 28वें दिन पाण्डवों ने अस्त्र -शस्त्रों के साथ महादेव की तीर्थयात्रा की। इस मौके पर पाण्डव पश्वाओं को फूल माला व वस्त्र अर्पित कर स्वागत किया गया। सोमवार को दुर्योधन वध के साथ पांडव नृत्य का समापन हो जाएगा। बीते चार सप्ताह से पंचकेदार शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ परिसर में पांडव नृत्व का आयोजन हो रहा है। जिससे पूरे क्षेत्र में पांडव नृत्य की धूम मची हुई है, दूरस्थ क्षेत्रों से भक्त दर्शनों को पहुंच रहे हैं। रविवार को पैय्या डाली कौथिग का आयोजन किया जाएगा जबकि सोमवार को दुर्योधन वध व पाण्डवों के अस्त्र-शस्त्र विसर्जित के साथ पाण्डव नृत्य का समापन होगा। शनिवार को भगवान केदारनाथ के शीतकालीन गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मन्दिर में विद्वान आचार्यों ने पंचाग पूजन के तहत अनेक पूजाएं की गई साथ ही भगवान केदारनाथ, मद्महेश्वर देवी-देवताओं व पंच देव पाण्डवों का आह्वान किया गया। कुछ देर नृत्य करने के बाद पंच देव पाण्डव तीर्थ यात्रा के तहत भोलेश्वर महादेव तीर्थ के लिए रवाना हुए। पंच देव पाण्डव के आगमन पर स्थानीय व्यापारियों ने पुष्प से भव्य स्वागत किया।
दोपहर पंच देव पाण्डव तीर्थ यात्रा में भोलेश्वर महादेव तीर्थ पहुंचे पंच देव पाण्डवों के भोलेश्वर तीर्थ आगमन पर केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने सभी पाण्डव पश्वाओं को फूल-माला व वस्त्र अर्पित कर विश्व समृद्धि की कामना करते हुए मनौती मांगी। आचार्यो द्वारा तीर्थ यात्रा में अनेक पौराणिक परम्पराओं का निर्वहन किया। देर सांय पंच देव पाण्डवों ने भटवाड़ी गांव का नगर भ्रमण कर ग्रामीणों को आशीर्वाद दिया। पाण्डव नृत्य कमेटी अध्यक्ष विजय राणा ने बताया कि पाण्डव नृत्य में अनेक आध्यात्मिक व पौराणिक परम्पराओं का निर्वहन किया जा रहा है। सोमवार को दुर्योधन वध व पाण्डवों के अस्त्र- शस्त्र विसर्जित के साथ पाण्डव नृत्य का समापन होगा।
इस मौके पर पूर्व प्रमुख लक्ष्मी प्रसाद भट्ट, केदारनाथ के प्रधान पुजारी शिव शंकर लिंग, निवर्तमान प्रधान सन्दीप पुष्वाण, पूर्व प्रधान प्रकाश रावत, वन पंचायत सरपंच देवी शंकर त्रिवेदी, रमेश नौटियाल, वेदपाठी विश्वमोहन जमलोकी, राजीव गैरोला, रणजीत रावत, विजेन्द्र नेगी,शारदा नौटियाल, पाण्डव नृत्य कमेटी संरक्षक अर्जुन रावत,सचिव राजीव भट्ट, कोषाध्यक्ष कुवर बर्त्वाल,भूपेंद्र राणा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जखेट में पौराणिक पांडव लीला नृत्य प्रांरभ
Next: ठेकेदार संघों ने इंजीनियरों को लेकर जताया रोष

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

अतिवृष्टि से गदेरा उफनाया, पांच पुलिया बहीं, मार्ग और कृषि भूमि को नुकसान

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ठेके के विवाद में पुलिसकर्मी के निलंबन की मांग

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
  • तेज तूफान से स्कूल के ऊपर पेड़ गिरा, मकान की छत उड़ी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.