Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • विद्युत कटौती में सुधार लाने की मांग की
  • रुद्रप्रयाग

विद्युत कटौती में सुधार लाने की मांग की

RNS INDIA NEWS 21/12/2024
rns featured image new

रुद्रप्रयाग(आरएनएस)।  केदाघाटी के विभिन्न गांवों में शाम ढलते ही बिजली गुल होने से उपभोक्ता काफी परेशान हैं। छात्रों के साथ ही लोगों को रात्रि में विद्युत कटौती होने से खासी दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। स्थानीय लोगों ने ऊर्जा निगम से विद्युत कटौती में सुधार लाने की मांग की है। बीते दो सप्ताह से केदाघाटी के लमगौंडी, देवली भणिग्राम, फली पसालत, सिंगोली, ल्वारा, ल्वाणी, सल्या, तुलंगा, नागजगई, फेगू, बरम्वाड़ी, सुभदिनी, लुहैड़ा, सांग, तिनसोली सहित कई गांवों की बिजली गुल हो रही है। इतना ही नहीं जैसे ही सुबह होती है फिर बिजली गायब हो जाती है। बिजली गुल होने के चलते ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विद्युत गुल होने से जहां छात्रों को पठन पाठन में दिक्कतें उठानी पड़ रही है। वहीं कड़ाके की ठंड विद्युत की रोस्टिंग होने से लोग खासे परेशान हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि पूर्व में इस संबंध में ऊर्जा निगम के अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही होती नहीं दिख रही है। निवर्तमान जिपंस गणेश तिवारी, केशव तिवारी, अखिलेश सजवाण, हरीश तिवारी, जयंत सेमवाल ने बताया कि केदारघाटी के विभिन्न गांवों में शाम ढलते ही विद्युत गुल हो जाती है। जिससे लोगों को रात्रि में काफी परेशानियां उठानी पड़ती है। वहीं जंगली जानवरों का आतंक होने से समस्या और बढ़ जाती है। उन्होंने ऊर्जा निगम से शीघ्र विद्युत कटौती में सुधार लाने की मांग की है। इधर, बिजली निगम के ईई मनोज सती ने बताया कि जल्द ही व्यवस्था में सुधार किया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री के बयान के विरोध में किया प्रदर्शन
Next: खेल महाकुंभ में छाए कोटद्वार स्टेडियम के बॉक्सर

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

मुआवजे में गड़बड़ी पर गुस्साए ग्रामीणों ने रोका रेलवे का काम

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

फूलों की खेती से महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • 4 जुलाई को मल्ला महल में होगा जनपद स्तरीय सेवा सप्ताह का मुख्य कार्यक्रम, तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा
  • वीबी जीरामजी योजना का शुभारंभ, ग्राम पंचायतों की भागीदारी को मजबूत बनाना लक्ष्य
  • स्टाम्प शुल्क चोरी के 18 मामलों में 24.33 लाख की शास्ति, 8.32 लाख रुपये जमा
  • डॉक्टरों के तबादलों के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, फूंका पुतला
  • जनपद के छह स्थानों पर मानसून आपदा मॉक ड्रिल, विभागों की तैयारियों को परखा
  • राशिफल 02 जुलाई
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.