Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में किया प्रदर्शन
  • रुद्रप्रयाग

बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में किया प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 14/12/2024
rns featured image new

रुद्रप्रयाग(आरएनएस)।  बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर हो रहे लगातार हमलों और अत्याचारों के खिलाफ शनिवार को मुख्यालय में विभिन्न हिंदू संगठनों ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने केदारनाथ तिराहे से लेकर रुद्रा बैंड तक जुलूस निकाला और बांग्लादेश सरकार से हिंदू समुदाय की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। इस दौरान हिंदू एकता जिंदाबाद और बांग्लादेश सरकार मुर्दाबाद के नारे गूंजते रहे। इस दौरान प्रदर्शन में भाग लेने वाले नेताओं ने आरोप लगाया कि बांग्लादेश में हिंदू समुदाय के धार्मिक स्थलों को निशाना बनाना, महिलाओं के साथ अत्याचार करना और संपत्ति को नुकसान पहुंचाना लगातार बढ़ रहा है। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार से भी अपील की कि बांग्लादेश के हिंदू समुदाय के अधिकारों की रक्षा के लिए अंतरराष्ट्रीय दबाव बनाया जाए। इस प्रदर्शन में रुद्रप्रयाग के कई प्रमुख हिंदू संगठन और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष महावीर पंवार ने कहा कि हिन्दुओं के खिलाफ किए जा रहे अत्याचार किसी भी दशा में बर्दास्त नहीं किए जाएंगे। इसके लिए पूरे देश भर में हिन्दू प्रदर्शन कर रहे हैं। इस मौके पर बजरंग दल के जिला संयोजक राहुल खन्ना, स्वयं सेवक संघ के जिला प्रचारक पंकज, महिला मार्चो जिलाध्यक्ष सविता भंडारी, अजय सेमवाल, गंभीर बिष्ट, विकास डिमरी सहित बड़ी संख्या में हिन्दू संगठनों के लोग मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: युवा बड़े सपने देखे और लक्ष्य भी बड़े रखें: राज्यपाल
Next: राज्य में हर महीने तीन लाख लोगों को आयुष सेवा का लाभ

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ठेके के विवाद में पुलिसकर्मी के निलंबन की मांग

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

‘कैरी मी बैक’ बैग से श्रद्धालु केदारनाथ से गौरीकुंड लाएंगे सूखा कूड़ा

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

केदारनाथ के रावल भीमा शंकर लिंग ने दी आमरण अनशन की चेतावनी, प्रधानमंत्री मोदी को भेजा पत्र

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 07 जून
  • बागेश्वर में जल्द शुरू होगी मिनी बस सेवा
  • भूमि सौदे के नाम पर 30 लाख की ठगी का आरोप, मुकदमा
  • कांग्रेस के आरोप राजनीतिक हताशा का परिणाम : विनीत बिष्ट
  • वरिष्ठ नागरिकों को दी कानूनी अधिकारों और योजनाओं की जानकारी
  • जनरल स्टोर में शराब परोसते युवक को पुलिस ने पकड़ा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.