Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • पर्याप्त पर्चियां नहीं मिलने से गन्ना किसान मायूस
  • हरिद्वार

पर्याप्त पर्चियां नहीं मिलने से गन्ना किसान मायूस

RNS INDIA NEWS 14/12/2024
rns featured image new

हरिद्वार(आरएनएस)।  पथरी क्षेत्र के दर्जनों गांवों के किसानों को समयानुसार लक्सर मील द्वारा गन्ने की पर्चियां नहीं मिल पा रही हैं। पर्चियां नहीं मिलने से किसान नाराज हैं। उनका आरोप है कि पिछले एक सप्ताह से तौल केन्द्रों पर तौल नाममात्र हो रहा है। इससे गन्ना खेतों में ही पड़ता है। गांव रानीमाजरा, शाहपुर, पदार्था, झाबरी, फेरुपुर, धनपुरा, कटारपुर, चांदपुर, बादशाहपुर, पथरी, झाबरी सहित दर्जनों गांवों के किसानों को लक्सर मील द्वारा लगाए गए गन्ना तौल केन्द्र नाममात्र चल रहे हैं। जिसके चलते किसान अपने खेतों को अन्य फसलों के लिए खाली नहीं कर पा रहे हैं। किसानों का आरोप है मील प्रबंधक की गलत नीति के चलते किसानों को समय से पर्चियां नहीं दी जा रही है। पर्चियां नहीं मिलने के कारण खेत खाली नहीं हो पा रहे हैं। किसान पवन चौहान, सुनीत चौहान, निसार अहमद, रमेश सिंह, राजबीर, शमशाद, इरशाद, बबलू, मुकर्रम, दलीप, इरफान ने बताया मील में गन्ने की मात्रा अधिक पहुंच रही है जिसके चलते कर्मचारियों के द्वारा पर्ची जारी करने में देरी हो रही है। किसान एक-एक पर्ची के लिए जूझ रहे हैं। किसानों ने मिल प्रबंधक व गन्ना समिति के डायरेक्टर से जल्द पर्चियां उपलब्ध कराने व तौल केन्द्रों पर तोल शुरू कराने की गुहार लगाई है, ताकि समय अनुसार किसान खेत खाली कर अन्य फसलों की बुवाई कर सके। लक्सर मील जीएम सुरेश राठी ने बताया किसानों को जरूरत के आधार पर पर्चियां दी जा रही है। तौल केन्द्र से गन्ना उठान में देरी के चलते तौल केन्द्र बन्द रहता है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बैंक केवाईसी के नाम पर महिला से 3.81 लाख हड़पे
Next: मिस्सरपुर की आवासीय कॉलोनी में घुसा हाथी, जान बचाकर भागे लोग

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

जापान के छह संत बनेंगे निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर

RNS INDIA NEWS 03/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कांवड़ मेले की तैयारियां तय समय में पूरी करें, पड़ोसी राज्यों से बढ़ाएं समन्वय: सतपाल महाराज

RNS INDIA NEWS 03/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर 5.87 लाख रुपये ठगे, केस दर्ज

RNS INDIA NEWS 01/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जुलाई
  • कंपनी में निवेश कर मुनाफे का झांसा दे महिला से 20 लाख ठगे
  • हर्षिल में ठेका आवंटित होने के बाद भी शुरू नहीं हुए सुरक्षा कार्य
  • जापान के छह संत बनेंगे निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर
  • सितारगंज-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग में कार व बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत
  • तस्करी में पकड़े गए 2460 कुंतल काजू व 60 कुंतल चीनी अखरोट नष्ट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.