Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • वनभूलपुरा हिंसा में जान गंवाने वाले अलबशर के मामले में गैर इरादतन हत्या का मुकदमा
  • नैनीताल

वनभूलपुरा हिंसा में जान गंवाने वाले अलबशर के मामले में गैर इरादतन हत्या का मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/12/2024
rns featured image new

हल्द्वानी(आरएनएस)। वनभूलपुरा हिंसा में जान गंवाने वाले अलबशर की मौत के मामले में दस महीने बाद पुलिस ने अज्ञात पर गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच की, लेकिन कुछ सामने नहीं आया। अब मुकदमा दर्ज करने के बाद नए सिरे से जांच होगी। 6 लोगों की हिंसा में इस दौरान मौत हुई थी। आठ फरवरी को अतिक्रमण हटाने के लिए वनभूलपुरा गई पुलिस और प्रशासन की टीम पर उपद्रवियों ने हमला कर दिया था। पत्थरबाजी के अलावा गोलीबारी की थी। हिंसा के दौरान ताज मस्जिद के सामने वाली गली में रहने वाले सब्जी विक्रेता अलबशर पुत्र अब्दुल माजिद पर अज्ञात लोगों ने हमला कर लहूलुहान कर दिया। आधे घंटे बाद परिजनों को खबर मिली कि अलबशर बुरी हालत में सड़क किनारे पड़ा हुआ है। मौके पर पहुंचे परिजन गंभीर हालत में अलबशर को एसटीएच ले गए। जहां 17 दिन इलाज के बाद 25 फरवरी को अलबशर की मौत हो गई। अलबशर के पिता अब्दुल वाजिद ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि अज्ञात व्यक्ति ने उनके बेटे को जानबूझकर चोट पहुंचाई थी। जिस कारण उसकी मौत हुई। कहा कि पुलिस ने जांच तो की लेकिन 10 महीने बीत जाने के बाद उसका हत्यारा नहीं पकड़ा जा सका। पिता की तहरीर पर वनभूलपुरा पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के आरोप में धारा 304 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। मामला मानवाधिकार आयोग तक पहुंचा था। एसएसपी पीएन मीणा ने बताया कि अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गलत नाम बताकर की शादी, राज खुला तो धर्म परिवर्तन का दबाव
Next: पौड़ी महोत्सव में गढ़रत्न नरेंद्र नेगी को सुनने उमड़े लोग

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

आईपीएस निवेदिता कुकरेती ने संभाला आईजी कुमाऊं का कार्यभार, कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने पर जोर

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-06 at 22.36.01_11zon
  • नैनीताल

विश्व पर्यावरण दिवस पर रामगढ़ रेंज में वृक्षारोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

सेंचुरी पेपर मिल ने ढ़ाई करोड़ पौधे लगाने का रखा लक्ष्य

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.