Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • छोटे देश के छोटे लोग हिंदुओं को डरा रहे : बाबा रामदेव
  • हरिद्वार

छोटे देश के छोटे लोग हिंदुओं को डरा रहे : बाबा रामदेव

RNS INDIA NEWS 11/12/2024
default featured image

हरिद्वार(आरएनएस)।  योगगुरु स्वामी रामदेव ने कहा कि हिंदू, हिंदुत्व और सनातन के प्रति करोड़ों लोगों की आस्था और विश्वास है। इसके बावजूद एक छोटे देश में कुछ छोटे लोग जिनका कोई वजूद नहीं है, हिंदुओं को डरा रहे हैं। हिंदुओं के साथ जुर्म और ज्यादती कर रहे हैं। हिंदुओं की आस्था और मंदिरों पर प्रहार कर रहे हैं। उन्हें पता होना चाहिए कि एक सौ करोड़ हिंदू धर्म में आस्था रखने वाले लोग बांग्लादेश के हिंदुओं के साथ खड़े हैं। अगर बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार, क्रूरता और ज्यादती बंद नहीं हुई तो इसका परिणाम बहुत बुरा होगा।
यह बातें योगगुरु ने जन आक्रोश रैली के दौरान पत्रकारों से बातचीत में कहीं। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं, माताओं, बहनों, बच्चों के साथ अत्याचार के साथ मंदिरों को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। कहा कि सरकार समेत सभी लोगों को पीड़ितों की मदद के लिए आगे आना चाहिए। चंद मुह्वी भर लोगों से किसी भी तरह से डरना नहीं चाहिए।
संत समाज, आरएसएस, विहिप और इस देश के सभी राष्ट्रवादी लोग, हिंदूवादी लोग और सनातनी बांग्लादेश के हिंदुओं के साथ है। बांग्लादेश के हिंदुओं को अल्पसंख्यक मान कर क्रूरता नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश के पीएम को हम लोग समझदार आदमी मानते थे। लेकिन पीएम आतंकवादियों से डरे हुए हैं। पीएम के सामने अमानवीय कृत्य हो रहा है। इससे लगता है कि वहां के पीएम अपने चरित्र से गिर गए हैं। कहा कि बांग्लादेश के कुछ जाहिल लोग हैं। जिनका इस्लाम, कुरान और मुसलमान से कुछ लेना देना नहीं है। वह लोग अपने खुद के मंसूबों की पूर्ति के लिए हिंदुओं पर अत्याचार कर रहे हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ऋण आवेदनों पर न लगाई जाए अनावश्यक आपत्ति: सीडीओ
Next: उत्तराखंड के 30 नगर निकायों में ओबीसी वर्ग को मिलेगा मेयर और अध्यक्ष बनने का मौका

Related Post

default featured image
  • हरिद्वार

रकम निकालकर घर लौट रही बुजुर्ग महिला से ठगी

RNS INDIA NEWS 12/02/2026 0
default featured image
  • हरिद्वार

तारा बाबा महाराज की यात्रा का संतों ने किया स्वागत

RNS INDIA NEWS 12/02/2026 0
default featured image
  • हरिद्वार

बहन पर टिप्पणी से भड़का दोस्त, पत्थर से कुचलकर कर दी किशोर की हत्या

RNS INDIA NEWS 11/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 13 फरवरी
  • केंद्रीय बजट से उत्तराखंड में पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा: प्रेमचंद
  • मंत्री गणेश जोशी ने की REAP-ग्रामोत्थान की ग्राम्य विकास समीक्षा
  • अर्जुन हत्याकांड में पुलिस के हाथ लगी सफलता
  • ‘गोरखा हिमालयन फेस्टिवल’ में जुटेंगे देशभर के कलाकार
  • रकम निकालकर घर लौट रही बुजुर्ग महिला से ठगी

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.