Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • गढ़वाल विवि के सभी विभाग कंप्यूटराइज्ड होंगे: प्रो. रौथाण
  • पौड़ी

गढ़वाल विवि के सभी विभाग कंप्यूटराइज्ड होंगे: प्रो. रौथाण

RNS INDIA NEWS 09/12/2024
rns featured image new


श्रीनगर गढ़वाल(आरएनएस)।  हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विवि के कार्यवाहक कुलपति प्रो. मनमोहन सिंह रौथाण ने कहा कि विवि में परीक्षाएं समय पर कराने और कम समय में परीक्षाओं का परिणाम घोषित करना उनकी प्राथमिकता में है। सोमवार को पत्रकारों से वार्ता करते हुए कुलपति प्रो. रौथाण ने कहा कि गढ़वाल विवि के सभी विभाग कम्प्यूटराइज्ड (आईसीटी) से जुड़ें इसके लिए वह काम करेंगे, ताकि सूचनाओं का आदान-प्रदान समय हो सके। कहा कि विवि में लंबित फाइलों और करीब 1200 डिग्रियों को उनके द्वारा हस्ताक्षरित कर दिया गया है। बताया कि विवि में शोध छात्रों के सम्मुख आ रही समस्याओं को लेकर काम किए जा रहे हैं। उनका मुख्य ध्येय गढवाल विवि में शैक्षणिक वातावरण को बेहतर करना, करियर काउंसलिंग को गति देना रहेगा। प्रो. रौथाण ने कहा कि संबद्ध कॉलेजों के दूरस्थ छात्रों को डिग्री के लिये श्रीनगर न आना पड़े और उनकी समय की बचत हो, इसको लेकर विवि प्रशासन काम करने जा रहा है। इससे छात्रों को डिग्री अपने संस्थान से प्राप्त करने में आसानी होगी। दीक्षांत समारोह को लेकर कुलपति ने जल्द सभी विभागों के डीन से बात कर अंतिम निर्णय लिये जाने की बात कही। बताया कि विवि के अन्य दो परिसरों (पौड़ी और टिहरी) में वाईफाई के समाधान के लिये वित्तीय स्वीकृति मिल चुकी है। जल्द दोनों परिसरों में वाई-फाई की सुविधा को सुदृढ़ कर लिया जाएगा। कहा कि गढ़वाल में रिक्त पड़े पदों को भरे जाने के लिए शिक्षा मंत्रालय से जो भी दिशा-निर्देश आयेंगे उसके तहत आगामी कार्यवाही की जायेगी। मौके पर कुलसचिव एनएस पंवार, वित्त अधिकारी संजय ध्यानी आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: एटीएम बूथ में कार्ड बदलकर निकाल लिए 70 हजार
Next: गलत बिल भेजने के खिलाफ पेयजल उपभोक्ताओं का प्रदर्शन

Related Post

IMG-20260628-WA0007
  • पौड़ी

सड़क चौड़ीकरण के दौरान बोलेरो पर गिरा बोल्डर, एक की मौत, दो घायल

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

श्रीनगर में निहंग सिखों पर कार्रवाई की मांग, छात्र संगठनों ने सौंपा पुलिस को ज्ञापन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 30 जून
  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.