Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • गन्ने की खरीद धीमी होने से किसान परेशान
  • हरिद्वार

गन्ने की खरीद धीमी होने से किसान परेशान

RNS INDIA NEWS 07/12/2024
rns featured image new

रुड़की(आरएनएस)।   किसान गन्ने की धीमी खरीद से परेशान हैं। इकबालपुर के गन्ना तौल केंद्र लक्सर मिल के पास आने के बाद उन्हें पर्चियां नहीं मिल रही हैं। लिहाजा वे गेहूं बोने के लिए खेत खाली नहीं कर पा रहे हैं। इससे क्षेत्र में गेहूं का रकबा घटने की उम्मीद है। अभी रबी की फसल खासकर गेहूं बुआई का समय है। 30 नवंबर तक अगेती बुआई के बाद अब 20-25 दिसंबर तक पछेती गेहूं बोया जा सकता है। इसे बोने के लिए किसानों को मुंढा (पेड़ी) गन्ना काटकर खेत खाली करना होता है। पर उन्हें गन्ना चीनी मिल में भेजने के लिए पर्ची कम मिल रही है। किसान महक सिंह, शिव कुमार सिंघल ने बताया कि इकबालपुर चीनी मिल में भुगतान की समस्या है। जबकि लक्सर मिल का भुगतान प्रदेश में सबसे अच्छा है। इसलिए इकबालपुर के किसान भी लक्सर को ही गन्ना देना चाहते हैं। उनकी मांग पर इकबालपुर के कुछ केंद्र विभाग ने लक्सर मिल को दे दिए हैं। इससे यहां के किसानों की पर्चियां कम हो गई हैं। सुरेश शर्मा, बलकार सिंह, गोरख सिंह ने बताया कि पहले गन्ना समिति में रोज खरीद का एक कॉलम पूरा हो जाता था, लेकिन अब एक कॉलम 4-5 दिन चलता है। इससे किसान गन्ना काटकर खेत खाली नहीं कर पा रहे हैं। बताया कि इससे गेहूं की बुवाई का रकबा 20 से 30 प्रतिशत तक घट सकता है। लक्सर गन्ना समिति के प्रभारी सचिव सूरजभान सिंह ने कहा कि इकबालपुर चीनी मिल के 15 क्रय केंद्र लक्सर को मिले हैं। लेकिन लक्सर मिल ने अपनी पेराई क्षमता 80 हजार से बढ़ाकर 1.05 लाख कुंतल प्रतिदिन तक कर दी है। इसलिए लोकल खरीद ज्यादा कम नही हुई है। अभी हमे मिल से रोज गेट पर करीब 30 हजार व सेंटरों पर 25 हजार कुंतल गन्ना खरीद की मांग आ रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री घोषणाओं में विभागों द्वारा किए गए कार्यों की जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक
Next: ऋषिकेश में 18 लाख से होगा 11 पार्कों का सौंदर्यीकरण

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार में अब संस्कृत में भी दिखेंगे सरकारी बोर्ड

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

वायरल वीडियो पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन, युवक से मारपीट करने वाले दो आरोपी दबोचे

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 07 जून
  • बागेश्वर में जल्द शुरू होगी मिनी बस सेवा
  • भूमि सौदे के नाम पर 30 लाख की ठगी का आरोप, मुकदमा
  • कांग्रेस के आरोप राजनीतिक हताशा का परिणाम : विनीत बिष्ट
  • वरिष्ठ नागरिकों को दी कानूनी अधिकारों और योजनाओं की जानकारी
  • जनरल स्टोर में शराब परोसते युवक को पुलिस ने पकड़ा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.