Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • बिना लाइसेंस डॉगी घुमाने पर लगेगा जुर्माना
  • देहरादून

बिना लाइसेंस डॉगी घुमाने पर लगेगा जुर्माना

rns
RNS INDIA NEWS 04/01/2021
rns featured image new

देहरादून। देहरादून में अब बिना लाइसेंस लिए डॉगी घुमाना आपको भारी पड़ सकता है। बिना लाइसेंस डॉगी रखने वालों के खिलाफ नगर निगम अब अभियान चलाने जा रहा है। इसके लिए निगम ने चार अलग-अलग टीमों का गठन भी किया है। 11जनवरी से शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में अभियान की शुरुआत की जाएगी। इस दौरान अगर कोई भी बिना लाइसेंस के डॉगी घुमाता मिला तो उस पर जुर्माना लगेगा। इसके तहत पहली बार में 500 और दूसरी बार में पांच हजार जुर्माना लगेगा। तीसरी बार निगम संबंधित व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराएगा। बता दें कि नगर निगम काफी समय से डॉगी पालने वालों से लाइसेंस लेने की अपील कर रहा है। शहर में ज्यादातर लोग लाइसेंस नहीं ले रहे हैं। ज्यादातर लोग सुबह-शाम अपने डॉगी को लेकर घूमने निकलते हैं, जो इधर-उधर गंदगी फैलाते हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ निगम जुर्माने की कार्रवाई करेगा। इसके तहत शहर में कहीं भी डॉगी घुमा रहे लोगों से निगम की टीमें लाइसेंस दिखाने को कहेंगी। जिन लोगों ने अब तक अपने पालतू डॉगी का लाइसेंस नहीं बनाया, उन पर पांच सौ रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। वरिष्ठ पशु चिकित्साधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र तिवारी ने बताया कि लोगों से कई बार लाइसेंस बनवाने को कहा गया है, लेकिन ज्यादातर लोग मान नहीं रहे हैं। ये डॉग शहर की सडक़ों, गलियों को गंदा करते हैं।

दो सौ रुपये में बनता है लाइसेंस: नगर निगम पालतू डॉगी के लिए लाइसेंस मात्र दो सौ रुपये में बनाता है। इसके बावजूद लोग लाइसेंस बनाने को तैयार नहीं हैं। हजारों रुपये कीमत का डॉगी पाल रहे ज्यादातर लोग भी दो सौ रुपये का लाइसेंस लेने से बच रहे हैं। अभी तक ज्यादातर उन्हीं लोगों ने डॉगी के लाइसेंस लिए हैं, जो इनकी ब्रिडिंग और खरीदने-बेचने का काम करते हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कोरोना वैक्सीन को मंजूरी मिलने पर शेयर मार्केट ने बनाया नया रिकॉर्ड, सेंसेक्स पहली बार 48000 के पार खुला
Next: खुली बहस के निमंत्रण पर नहीं पहुँचे कैबिनेट मंत्री कौशिक

Related Post

handcuff arrest
  • देहरादून

अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक घोटाले में आईटी इंजीनियर गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर
  • देहरादून

एसटीएफ ने कट्टरपंथी-देशविरोधी कामों में शामिल युवक को दबोचा

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

कोरियर कंपनी का कर्मचारी 3.86 लाख रुपये के पार्सल लेकर फरार

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक घोटाले में आईटी इंजीनियर गिरफ्तार
  • एसटीएफ ने कट्टरपंथी-देशविरोधी कामों में शामिल युवक को दबोचा
  • पीएम स्वनिधि योजना के विशेष अभियान के तहत खत्याड़ी में शिविर आयोजित
  • कोरियर कंपनी का कर्मचारी 3.86 लाख रुपये के पार्सल लेकर फरार
  • भू-माफियाओं के खिलाफ सुराज सेवा दल का कूच, बैरेकेडिंग पर चढ़े
  • राज्यपाल ने विकास योजनाओं की समीक्षा की, योजनाबद्ध कार्यप्रणाली अपनाने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.