Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चम्पावत
  • चम्पावत में निकाय चुनाव के लिए भाजपा में बढ़ रही दावेदारों की फौज
  • चम्पावत

चम्पावत में निकाय चुनाव के लिए भाजपा में बढ़ रही दावेदारों की फौज

RNS INDIA NEWS 06/12/2024
rns featured image new

चम्पावत(आरएनएस)। जिले में नगर निकाय चुनाव को लेकर राजनैतिक दलों के बीच सरगर्मियां ते हो गईं हैं। चुनाव को लेकर सबसे अधिक उत्सुकता और सक्रियता राज्य और केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा में नजर आ रही है। नगर निकाय चुनाव को लेकर जहां भाजपा में दावेदारों की कतार दिनोंदिन लंबी होती जा रही है, वहीं अकेले चम्पावत पालिका में अध्यक्ष पद के लिए आधा दर्जन से अधिक उम्मीदवार दावेदारी पेश कर चुके हैं। निकाय चुनाव को लेकर भाजपा ने प्रभारी और सह प्रभारी की तैनाती कर अन्य दलों से बढ़त तो बना ली है। लेकिन असली अग्नि परीक्षा चुनाव प्रभारियों को प्रत्याशी के चयन में करनी होगी। दावेदारों की लगातार बढ़ती जा रही संख्या से चुनाव प्रभारियों को प्रत्याशी के चयन में कड़ी मशक्कत करनी होगी। निर्वाचन आयोग ने कार्यकाल समाप्त होने के बाद एक साल पूर्व निकायों में प्रशासकों की तैनाती की थी। अब राज्य सरकार ने निकाय चुनाव की प्रक्रिया तेज कर दी है। चम्पावत जिले की तीन नगर पालिकाओं और एक नगर पंचायत में निवर्तमान में भाजपा प्रत्याशियों के काबिज होने से नए चुनाव को लेकर सर्वाधिक दावेदार भाजपा की ओर से ही सामने आ रहे हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मल सिंह माहरा के अनुसार चम्पावत नगर पालिका के लिए निवर्तमान पालिकाध्यक्ष विजय वर्मा, पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश तिवारी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष कैलाश अधिकारी, रवींद्र तड़ागी, सूरज प्रहरी, प्रकाश पांडेय, कैलाश पांडेय, सुनील पुनेठा आदि ने दावेदारी पेश की है। चुनाव पर्यवेक्षकों और प्रभारियों की रायशुमारी के दौरान दावेदारों की संख्या में और अधिक इजाफा हो सकता है। इसके अलावा आरक्षण तय होने के बाद प्रत्याशियों की दावेदारी में परिवर्तन हो सकता है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: तीसरा टिहरी वाटर स्पोर्टस कप आगामी 10 से होगा शुरू
Next: कांग्रेस देश व समाज को जातिवाद और तुष्टिकरण करके खंडित करना चाहती है: दुष्यंत गौतम

Related Post

rns featured image new
  • चम्पावत

चंपावत के चर्चित दुष्कर्म प्रकरण में बदले की भावना से साजिश रचने की आशंका

RNS INDIA NEWS 07/05/2026 0
rns featured image new
  • चम्पावत

गोलज्यू महोत्सव में कारोबारी गतिविधियां शुरू हुई

RNS INDIA NEWS 05/05/2026 0
rns featured image new
  • चम्पावत

चम्पावत में गोलज्यू महोत्सव की तैयारी तेज

RNS INDIA NEWS 14/04/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
  • ऑल इंडिया पुलिस गेम्स में एसआई मुकेश ने जीता रजत पदक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.