Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • तीसरा टिहरी वाटर स्पोर्टस कप आगामी 10 से होगा शुरू
  • टिहरी

तीसरा टिहरी वाटर स्पोर्टस कप आगामी 10 से होगा शुरू

RNS INDIA NEWS 06/12/2024
rns featured image new

नई टिहरी(आरएनएस)।  टीएचडीसी इंडिया के सौजन्य से टिहरी बांध के जलाशय कोटी कालोनी में तृतीय टिहरी वाटर स्पोर्ट्स कप प्रतियोगिता का आयोजन आगामी 10 से 13 दिसम्बर तक किया जाएगा। जिसमें जिला प्रशासन, पर्यटन, खेल एवं युवा कल्याण विभाग, उत्तरांचल ओलंपिक एसोसिएशन, आईकेसीए और आईटीबीपी भी सहयोगी भूमिका निभाएगा। टीएचडीसी के ईडी एलपी जोशी ने बताया कि 35वां राष्ट्रीय कैनो स्प्रिंट सीनियर पुरुष और महिला चैंपियनशिप के तहत टिहरी वाटर स्पोर्ट्स कप प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। जिसके जरिए अगले माह आयोजित होने वाले 38वें राष्ट्रीय खेल में भाग लेने वाले उत्तराखंड के खिलाड़ियों को चयनित किया जाएगा। इस आयोजन में देशभर के ख्याति प्राप्त खिलाड़ी, मैनेजर, कोच और सहयोग स्टाफ भाग लेंगे। आयोजन के दौरान नमामि गंगे प्रोजेक्ट के द्वारा गंगा आरती लेजर शो, केंद्रीय सूचना ब्यूरो के सहयोग से विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उत्तराखंड सहित विभिन्न राज्यों के लोक नृत्य आकर्षण का केंद्र रहेंगे। उत्तराखंड का खानपान, पहनावा, हस्तकला उद्योग के प्रचार-प्रसार के लिए भी सीडीओ टिहरी से आयोजन स्थल पर स्टॉल लगाने की अपील की है। जोशी ने बताया कि वाटर स्पोर्ट्स का उद्देश्य टिहरी बांध की विशालकाय झील में साहसिक खेलों के लिए देश के विभिन्न राज्यों के खिलाड़ियों को रोमांचक अवसर प्राप्त कराना भी शामिल है। बाहरी राज्यों के साहसिक खिलाड़ियों के करतब देखकर उत्तराखंड और विशेषकर टिहरी के युवाओं को साहसिक खेलों की प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने सभी से सहयोग की अपील की है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राज्य सरकार ने शुरू की अंतर्राष्ट्रीय प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन की तैयारियां
Next: चम्पावत में निकाय चुनाव के लिए भाजपा में बढ़ रही दावेदारों की फौज

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

बीडीसी बैठक में अधिकारियों की अनुपस्थिति पर आक्रोश

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

पैतृक गांव में यमुना तट पर हुई दिवंगत निशानेबाज जसपाल राणा की मां की अंत्येष्टि, नम आंखों से दी विदाई

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

बारिश का कहर, लापता हुए पांच साल के मासूम का शव गदेरे में मिला, बालगंगा के खिरबेल गांव में मातम

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 03 जुलाई
  • तीन हजार रुपये के लिए रिश्तेदारों में चली कुल्हाड़ी और सरिया
  • राष्ट्रीय मिनी गोल्फ में उत्तराखंड बना उपविजेता
  • 04 से 18 जुलाई तक प्रदेशभर में आयोजित होगा 15 दिवसीय ‘सेवा पखवाड़ा’
  • क्लेमेनटाउन कैंट को मिली नई पेयजल योजना की सौगात
  • अस्पताल पर लगाए लापरवाही के आरोप निराधार निकले : डा.खजान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.