Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • विदेशी मित्र के गिफ्ट के चक्कर में 8.23 लाख रुपये गंवाए
  • देहरादून

विदेशी मित्र के गिफ्ट के चक्कर में 8.23 लाख रुपये गंवाए

RNS INDIA NEWS 05/12/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर विदेशी बताकर दोस्त बने व्यक्ति का गिफ्ट पाने के झांसे में दून की महिला 8.23 लाख रुपये गंवा बैठी। इसके बाद आरोपियों ने ब्लैकमेल कर महिला से और रकम की मांग करते रहे। इतनी रकम गंवाने के बाद महिला को साइबर ठगी का अहसास हुआ। महिला की शिकायत पर पटेलनगर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मूलरूप से चौधरी कालोनी नगीना रोड, धामपुर जिला बिजनौर निवासी शिवानी चौहान पत्नी भाष्कर चौहान हाल में प्रियालोक कॉलोनी, फेज एक, जीएमएस रोड पर रहती हैं। कुछ समय पहले डा. जार्ज नाम के व्यक्ति से इंस्टग्राम पर उनकी दोस्ती हुई। दोनों में बातचीत होने लगी। बीते अक्तूबर में उसने दिवाली गिफ्ट के रूप में एक पार्सल भेजने की बात कही। इसके दो दिन बाद एक महिला ने खुद को दिल्ली एयरपोर्ट के कस्टम विभाग की कर्मचारी बताकर कॉल किया और पार्सल डिलीवरी के लिए 30,000 रुपये की मांग की। यह रकम दी तो इसके बाद उसने अलग-अलग सामान पर लगने वाले टैक्स को अदा कर सामान ले जाने की बात कही। इसके बाद महिला से कुल 8.23 लाख रुपये अलग-अलग यूपीआई आईडी के जरिए जमा करा लिए गए। तब महिला को साइबर ठगी का पता लगा। उन्होंने साइबर अपराध पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई। कोई कार्रवाई नहीं होने पर हाल में लिखित तहरीर दी। इंस्पेक्टर पटेलनगर केके लुंठी ने बताया कि महिला की तहरीर पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ साइबर ठगी का केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: निगम कर्मचारियों का महंगाई भत्ता तीन प्रतिशत बढ़ा
Next: कमाई के झांसे में गंवाए 57 लाख रुपये

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

शराब पीने से टोकने पर दो युवकों पर फायर झोंके

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

म्यूंडा गांव में खड्ड के उफान से तबाही, खेत, रास्ते और छानियों को भारी नुकसान

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून
  • पौड़ी

स्कूलों में अनिवार्य होंगी एनसीसी, एनएसएस और स्काउट-गाइड इकाइयां: धन सिंह रावत

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • आतंकवाद विरोधी अभियान में शहीद हुए अल्मोड़ा के लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी
  • राशिफल 07 जून
  • बागेश्वर में जल्द शुरू होगी मिनी बस सेवा
  • भूमि सौदे के नाम पर 30 लाख की ठगी का आरोप, मुकदमा
  • कांग्रेस के आरोप राजनीतिक हताशा का परिणाम : विनीत बिष्ट
  • वरिष्ठ नागरिकों को दी कानूनी अधिकारों और योजनाओं की जानकारी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.