Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • कमाई के झांसे में गंवाए 57 लाख रुपये
  • देहरादून

कमाई के झांसे में गंवाए 57 लाख रुपये

RNS INDIA NEWS 05/12/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  ऑनलाइन ट्रेडिंग की पोस्ट देखकर उसके जरिए कमाई के झांसे में देहरादून की युवती 57 लाख रुपये गंवा बैठी। युवती की तहरीर पर साइबर अपराध देहरादून थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ठगी का शिकार शिवानी रावत निवासी राजपुर रोड हुईं। शिवानी रावत ने बीते 15 जुलाई को सोशल मीडिया साइट फेसबुक पर एक विज्ञापन देखा। जिसमें शेयर और ट्रेडिंग निवेश की बात लिखी थी। उस विज्ञापन पर दिए लिंक के जरिए वह एक व्हाट्सएप (904-The India PIMPCO Group) में जुड़ गई। ग्रुप में करीब 200 सदस्य थे। इस ग्रुप के मुख्य संचालक राजेश शर्मा और उनकी सहायक श्रद्धा सिंह थीं। वहां निवेश के टिप्स दिए गए। झांसे में आकर शिवानी ने निवेश का सोचा। तब उन्हें खुद को श्रद्धा सिंह बताने वाली ने उनके बताए पोर्टल पर पंजीकरण के लिए एक लिंक दिया। लिंक के जरिए पैसिफिक भारत नाम की एप डाउनलोड हुई। जिस पर पीड़िता ने पंजीकरण कर ट्रेडिंग शुरू की। रकम निवेश करना शुरू किया तो अच्छा निवेश दिखाई दिया। पीड़िता ने कुल 57 लाख रुपये का निवेश कर दिया। इसके बाद उन्हें पता लगा कि वह साइबर ठगों के जाल में फंस गई हैं। रकम वापस निकालने की कोशिश की तो उनका एकाउंट ब्लॉक कर दिया गया। उन्होंने साइबर अपराध थाना देहरादून में तहरीर दी। डिप्टी एसपी अंकुश मिश्रा ने बताया कि तहरीर पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: विदेशी मित्र के गिफ्ट के चक्कर में 8.23 लाख रुपये गंवाए
Next: वुड प्रोडक्ट फैक्ट्री में आग लगने से लाखों का नुकसान

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

शराब पीने से टोकने पर दो युवकों पर फायर झोंके

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

म्यूंडा गांव में खड्ड के उफान से तबाही, खेत, रास्ते और छानियों को भारी नुकसान

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून
  • पौड़ी

स्कूलों में अनिवार्य होंगी एनसीसी, एनएसएस और स्काउट-गाइड इकाइयां: धन सिंह रावत

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 07 जून
  • बागेश्वर में जल्द शुरू होगी मिनी बस सेवा
  • भूमि सौदे के नाम पर 30 लाख की ठगी का आरोप, मुकदमा
  • कांग्रेस के आरोप राजनीतिक हताशा का परिणाम : विनीत बिष्ट
  • वरिष्ठ नागरिकों को दी कानूनी अधिकारों और योजनाओं की जानकारी
  • जनरल स्टोर में शराब परोसते युवक को पुलिस ने पकड़ा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.