Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • जंगल में मिला लापता व्यक्ति का शव
  • ऊधम सिंह नगर

जंगल में मिला लापता व्यक्ति का शव

RNS INDIA NEWS 04/01/2021
rns featured image new

रुद्रपुर । पंतनगर थाना स्थित सैनिक फार्म के जंगल में एक व्यक्ति का शव मिलने से पुलिस में हडक़ंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारियों ने मौका-मुआयना कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि बिंदुखत्ता के रहने वाला व्यक्ति नौ दिनों से लापता था और जानवरों के मृतक के चेहरे को नोचने के निशान प्रतीत हो रहे हैं। इसकी वजह से मृतक की पहचान के लिए पुलिस को एक घंटे तक मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस ने हादसा-हत्या की दिशा में अपनी जांच शुरू कर दी है। सोमवार को पंतनगर पुलिस को सूचना मिली कि सैनिक फार्म के पीछे स्थित जंगल के कल्याण नदी के किनारे एक क्षत विक्षत व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही सीओ सदर अमित कुमार और थाना प्रभारी मदनमोहन जोशी सहित पुलिस मौके पर पहुंची और मौका-मुआयना कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। बताया जा रहा है कि एक घंटे की मशक्कत के बाद पता चला कि 45 वर्षीय जसवंत सिंह बथ्याल निवासी संजयनगर प्रथम बिंदुखत्ता 27 दिसंबर से घर से लापता थे। इसकी गुमशुदगी की सूचना पंतनगर पुलिस को दी गई थी और मृतक के गर्दन और चेहरे को जानवरों ने नोंचा था। इसकी वजह से पुलिस को शिनाख्त करने में दिक्कतें आई थी, लेकिन गुमशुदगी रजिस्टर खंगालने के बाद मृतक की शिनाख्त हुई। थाना प्रभारी जोशी ने बताया कि प्रथम दृष्टया घटना जानवर के हमले के सामान प्रतीत हो रही है। मृतक का शव क्षत-विक्षत हो गया था। फिलहाल हत्या या हादसे की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही संभव है। बावजूद इसके पुलिस दोनों ही एंगलों पर जांच कर रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आम आदमी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने साधा दिल्ली के उपमुख्यमंत्री सिसोदिया पर निशाना
Next: डीएम ने की केंद्र, राज्य पोषित, जिला योजना और बीसूका की समीक्षा बैठक

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

नशे में रेलवे ट्रैक पर सोया मजदूर, ट्रेन गुजरने से कटा हाथ

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सड़क पार कर रही महिला को जेसीबी ने कुचला, मौत

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 16 जून
  • दून में चोरी में यूपी के गैंगस्टर समेत दो गिरफ्तार
  • कांग्रेस का अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यकों और महिलाओं पर अत्याचारों के खिलाफ उपवास
  • इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए हरिद्वार में दो जगह चिन्हित : महाराज
  • बस और बाइक की टक्कर, दिल्ली के युवक की मौत
  • विधायक मोहन सिंह मेहरा ने किया सड़क का उद्घाटन, ग्रामीणों ने ली भाजपा की सदस्यता
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.