Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • आर्मी में भर्ती कराने का झांसा देकर 24 लाख हड़पे
  • देहरादून

आर्मी में भर्ती कराने का झांसा देकर 24 लाख हड़पे

RNS INDIA NEWS 29/11/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।   चंपावत के युवक से देहरादून में कुछ लोगों ने आर्मी में भर्ती कराने के नाम पर 24 लाख रुपये ठग लिए। बाकायदा एक फ्लैट में आर्मी के फर्जी अफसर बुलाकर मेडिकल कराया गया। मामले में दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। नगर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक चंद्रभान अधिकारी ने बताया कि प्रवीन सिंह नेगी निवासी नायकगोठ टनकपुर जिला चंपावत ने तहरीर दी कि अक्तूबर में उन्हें एक व्यक्ति का फोन आया था। जिसने अपना नाम विक्रांत निवासी टनकपुर चंपावत बताया। करीब दो साल पहले प्रवीन विक्रांत से मिल चुके थे। आरोपी ने उन्हें आर्मी में भर्ती होने का प्रलोभन दिया। कहा कि उसकी आर्मी में अच्छी पहचान है। बताया गया कि इसके लिए उन्हें रुपये एडवांस देने होंगे। हामी भरने पर प्रवीन को देहरादून बुलाया गया। वो 18 जुलाई 2024 को देहरादून पहुंचे यहां कुछ डाक्यूमेंट पर साइन करने के बाद एक फ्लैट में उनका मेडिकल कराया गया। इस दौरान दो लोग साथ थे, जिन्होंने खुद को आर्मी का अधिकारी बताया। इनमें से एक व्यक्ति ने खुद का नाम गोविन्द न्याल बताया, जबकि दूसरा उसका बहनोई बताया गया। आरोप है कि मेडिकल के बाद यहां कुछ लड़कियां भी बुलाई गई थी, जिनके साथ आरोपियों ने छेड़छाड़ की। प्रवीन ने बताया कि वो अपने साथ कुछ अन्य लोगों को भी भर्ती के लिए लाए थे। आरोप लगाया कि भर्ती होने से पहले उनसे अलग-अलग किश्तों में उनसे 24 लाख रुपये लिए गए। रुपये खाते में ट्रांसफर होने के बाद आरोपियों ने फोन बंद कर दिए। प्रवीन ने बताया कि विक्रांत और गोविंद ने साजिश के तहत उनके साथ धोखाधड़ी की। कोतवाल ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दिया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सीएम धामी ने किया पंजीकृत श्रमिकों के आश्रित शिशुओं हेतु प्रदेश में 168 पालना केंद्रों का उद्घाटन
Next: देहरादून के 60 से ज्यादा टीचर जबरन रिटायर किए जाएंगे, शिक्षा विभाग ने भेजे नोटिस

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

आबकारी मुख्यालय पर सुराज सेवा दल ने थाली बजाकर किया प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 07/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

ग्रामीण महिलाओं और जनजातीय समुदायों को आत्मनिर्भर बनाने की पहल

RNS INDIA NEWS 07/07/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री के निर्देश पर बदरीनाथ धाम में दान-चढ़ावे से संबंधित शिकायतों की जांच हेतु उच्चस्तरीय समिति गठित

RNS INDIA NEWS 07/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • आबकारी मुख्यालय पर सुराज सेवा दल ने थाली बजाकर किया प्रदर्शन
  • ग्रामीण महिलाओं और जनजातीय समुदायों को आत्मनिर्भर बनाने की पहल
  • मुख्यमंत्री के निर्देश पर बदरीनाथ धाम में दान-चढ़ावे से संबंधित शिकायतों की जांच हेतु उच्चस्तरीय समिति गठित
  • ग्राम पंचायत अधिकारियों की कार्यशैली पर भड़के जनप्रतिनिधि
  • डाकघर के खातों से अवैध निकासी, खाताधारकों ने कोतवाली में की शिकायत
  • आवासीय परियोजना में करोड़ों की धोखाधड़ी का आरोप, दो साझेदारों के खिलाफ केस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.