Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • नाराज रोडवेज कर्मचारी करेंगे 8 जनवरी को चक्का जाम
  • हरिद्वार

नाराज रोडवेज कर्मचारी करेंगे 8 जनवरी को चक्का जाम

RNS INDIA NEWS 04/01/2021
rns featured image new

हरिद्वार। पांच माह से वेतन न मिलने से नाराज रोडवेज कर्मचारियों ने आठ जनवरी से चक्का जाम करने का निर्णय लिया है। कर्मचारियों ने बैठक कर कई मांगों पर विचार-विमर्श किया। जल्द सभी मांगें पूरी न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी कर्मचारियों ने दी है। सोमवार को रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद की क्षेत्रीय बैठक हरिद्वार बस अड्डे पर आयोजित की गई। परिषद के प्रांतीय महामंत्री दिनेश पंत ने कहा कि पांच महीने से उत्तराखंड परिवहन निगम (रोडवेज) के कर्मचारियों को वेतन नहीं मिला है। इस वजह से कर्मचारियों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। बार-बार मांग पत्र देने के बाद भी कर्मचारियों को वेतन नहीं दिया जा रहा है। ऐसे में कर्मचारियों में भी रोष पनप रहा है। उन्होंने कहा कि अब कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर सभी रोडवेज कर्मचारी आठ जनवरी को चक्का जाम करेंगे। क्षेत्रीय अध्यक्ष मेजपाल सिंह और उपाध्यक्ष वेद प्रकाश ने कहा कि कर्मचारियों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अब कर्मचारी आंदोलन करने को बाध्य होंगे। शाखा अध्यक्ष जल सिंह ने कहा कि पांच माह के वेतन के साथ ही अंतरराज्यीय तीर्थ स्थान होने के कारण तीनों शिफ्टों में बस स्टेशन प्रभारी की तैनाती और कर्मचारियों के लिए विश्राम कक्ष और अंतरराज्यीय मार्गों के लिए नई बसें उपलब्ध कराई जाएं। शाखा मंत्री दीपचंद ने कहा कि विशेष श्रेणी कर्मचारियों को नियमित किया जाए। ईएसआई धन विभाग की ओर से ही जमा कराया जाए। उन्होंने कहा कि सभी मांगों को जल्द से जल्द पूरा किया जाए। अगर मांगें पूरी नहीं की गई तो रोडवेज कर्मचारी उग्र आंदोलन को मजबूर होंगे।
बैठक में क्षेत्रीय मंत्री राकेश पेटवाल, डीके सिंह, प्रेम सिंह रावत, रफल सिंह, राजपाल सिंह, जयपाल सिंह, सौराज सिंह, मोहर सिंह, दिलीप त्रिपाठी आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राज्य में आज कोरोना के 301 नए मरीजों की संख्या जुड़ी
Next: कोरोना संक्रमित एसपी ट्रैफिक तबीयत बिगडऩे पर दिल्ली रेफर

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

पतंजलि विश्वविद्यालय में ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ का शुभारंभ

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टोल के पास रास्ता बंद करने पर भड़के विधायक फुरकान

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 18 जून
  • परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान
  • नव निर्मित चालदा महासू मंदिर में शिखा, दिशा पूजन किया गया
  • वन भूमि हस्तांतरण की मंजूरी मिलने के एक वर्ष बाद भी नहीं हुआ निर्माण
  • केतन लाल हत्याकांड में दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई : यूकेडी
  • ऊखीमठ में हुआ जन संवाद कार्यक्रम आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.