Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • भारत नेट फेज-2 परियोजना के तहत ऑप्टिकल फाइबर केबिल बिछाने का काम माह के अंत से शुरू होने की उम्मीद
  • देहरादून

भारत नेट फेज-2 परियोजना के तहत ऑप्टिकल फाइबर केबिल बिछाने का काम माह के अंत से शुरू होने की उम्मीद

RNS INDIA NEWS 04/01/2021
rns featured image new

देहरादून। उत्तराखंड में ऑनलाइन सेवाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए इस माह के अंत से काम शुरू होने की उम्मीद है। इसके लिए प्रदेश के 12 जिलों के 65 ब्लॉकों में भारत नेट फेज-2 परियोजना के तहत ऑप्टिकल फाइबर केबिल बिछाने का काम किया जाएगा। यह काम इन्फारमेशन टेक्नोलॉजी डेवलपमेंट एजेंसी (आइटीडीए) के माध्यम से किया जाना है। तकरीबन दो हजार करोड़ रुपये की लागत वाली इस योजना को दिसंबर, 2021 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। प्रदेश में भारत नेट फेज-1 के तहत गांव-गांव में इंटरनेट पहुंचाने का काम काफी पहले शुरू किया गया था। इसके तहत पहले चरण में भारत ब्रॉडबैंड नेटवर्क लिमिटेड (बीबीएनएल) द्वारा प्रदेश के 11 जिलों के 25 ब्लॉक की 1865 ग्राम पंचायतों को जोड़ा जाना था, लेकिन इसमें केवल हरिद्वार की ही पूरी ग्राम पंचायतों को जोड़ा जा सका। इस कारण दूसरे चरण में हरिद्वार को छोड़ शेष जिलों को शामिल किया गया है। इसके लिए गांव-गांव तक फाइबर केबिल का जाल बिछाया जाएगा। इससे सीमांत और दूरदराज क्षेत्रों के निवासी भी अब सीधे मुख्य धारा से जुड़ सकेंगे। इस योजना के क्रियान्वयन से राज्य में ई-गवर्नेंस, ई-ऑफिस, ई-डिस्ट्रिक्ट, ई-हेल्थ, टेली मेडिसन, ई-एजुकेशन, ई-बैकिंग, ई-नाम योजना को पूरे प्रदेश में लागू करने में सहूलियत मिलेगी। आइटीडीए के निदेशक अमित सिन्हा ने कहा कि इस माह के अंत तक यह कार्य आइटीडीए को मिलने की संभावना है। आइटीडीए ने इसे लागू करने के लिए कार्ययोजना बनाई हुई है। आइटीडीए इस योजना को तय समय, यानी इस वर्ष 31 दिसंबर तक पूरा करने का प्रयास करेगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मंत्री के करीबी की पत्नी को भेजे गंदे मैसेज
Next: राज्य में आज कोरोना के 301 नए मरीजों की संख्या जुड़ी

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नव निर्मित चालदा महासू मंदिर में शिखा, दिशा पूजन किया गया

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सेलाकुई में नाबालिग चला रहे हैं अवैध खनन के ट्रैक्टर

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कुमाऊँनी लोक संस्कृति के रंगों से सजी अंतर-विद्यालयीय युगल नृत्य प्रतियोगिता
  • खराब सड़कों को लेकर कांग्रेस का पीडब्ल्यूडी कार्यालय पर प्रदर्शन, अधिशासी अभियंता का किया घेराव
  • राशिफल 18 जून
  • परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान
  • नव निर्मित चालदा महासू मंदिर में शिखा, दिशा पूजन किया गया
  • वन भूमि हस्तांतरण की मंजूरी मिलने के एक वर्ष बाद भी नहीं हुआ निर्माण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.